अजब गजब

7 फीट की परछाई ने किया शख्स का जीना हराम, नर्क सी बन गयी हैं जिंदगी

यह बात शायद थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बुरी शक्तियों ने परेशान कर दिया है
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 8:16 AM IST
ghost captured
7 फीट की परछाई ने किया शख्स का जीना हराम, नर्क सी बन गयी हैं जिंदगी

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर जाने पर आपको कुछ अनजान शक्तियों का एहसास हो सकता है। ऐसी जगहों पर जाने से लोग बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बुरी शक्तियां उनका नुकसान कर सकती हैं। यह बात शायद थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बुरी शक्तियों ने परेशान कर दिया है, यहां तक कि बुरी शक्तियों की वजह से उसकी प्रेमिका भी उससे अलग हो गयी है।

बता दें कि इस 37 साल के शख्स का नाम एड बुकर है। एड मध्य अमेरिका में रहते हैं। इस शख्स ने एक ऐसी गलती कर दी थी जिसका खामियाजा वो आजतक भुगत रहा है। बता दें कि एड ने हाल ही में घर से भूत भगाने की क्रिया में भाग लिया था जिसके बाद इसके साथ अजीबों-गरीब घटनाएं होनी शुरू हो गईं। इस क्रिया से लौटकर घर आने के बाद से लगातार एड की सेहत गिरती जा रही है और वो दिमागी तौर से काफी परेशान भी रहने लगे हैं।

एड ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा था। लेकिन एक दिन उन्होंने अपने घर पर देखा कि गेम खेलने वाला पास अपने आप चल रहा है साथ ही उन्होंने अपने घर में एक परछाई को भी देखा जो 7 फ़ीट ऊंची थी, इस परछाई की तस्वीर भी उन्होंने खींच ली थी। बता दें कि सिर्फ एड ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी इस समस्या से परेशान हैं।

दरअसल हाल ही में जब एड की गर्लफ्रेंड डोना हॉल 31 घर पर मौजूद थीं तभी अचानक उनपर किसी ने हमला कर दिया और उन्हें पीछे से धकेलकर जमीन पर गिरा दिया। बता दें कि यह कोई अदृश्य शक्ति थी जिसने उनपर हमला किया। इन घटनाओं से परेशान होकर डोना ने एड से ब्रेकअप भी कर लिया। इन सब चीजों को लेकर एड काफी परेशान रहने लगे हैं और लगातार उनकी सेहत गिरती जा रही है। एड पहले भी कई ऐसी क्रियाओं में भाग लेते रहे हैं और यही वजह है कि एक अदृश्य शक्ति ने उन्हें अपना निशाना बनाया है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते