अजब गजब

यहां मुफ्त में मिला रहा है घर साथ ही पैसे, बस पूरी करनी होगी ये शर्तें

यहां घर लेने वालों के लिए है सुनहरा मौका इटली के मेयर ने निकाला ये खास ऑफर इन शर्तों के साथ मिलेगा घर
2 min read
• •
Mar 28, 2019
italian village offers huge amount to live there
यहां मुफ्त में मिला रहा है घर साथ ही पैसे, बस पूरी करनी होगी ये शर्तें

नई दिल्ली। हर व्यक्ति आज के दौर में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है और इस पैसे से वो अपनी कई इच्छाएं और कई काम पूरे करना चाहता है, जिसमें से एक है अपने सपनों का घर बनाना। सबको पता है कि इस महंगाई के दौर में मेट्रो सिटी में तो घर लेना काफी ज्यादा मुश्किल है। वहीं गांवों में भी जमीन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आपको कोई मुफ्त में घर मिल जाए तो आपके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात शायद कोई नहीं होगी। साथ ही अगर मुफ्त में मकान के साथ पैसे भी मिल जाएं तो ये तो सोने पे सुहागे वाली बात हो जाएगी।

दरअसल, ऐसा सच में हो रहा है इटली ( Italy ) में, जहां के गांव कैन्डेला ( Candela ) के मेयर ने विश्व के लोगों के लिए एक अनोखा ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत जो कोई भी इस गांव में घर खरीदने का इच्छुक है, उसे वो मुफ्त में घर देंगे और साथ में 2 हजार यूरो यानि लगभग 1,55,344 रुपये भी देंगे। हालांकि, जो लोग यहां बसना चाहते हैं और इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए कुछ शर्ते भी जारी की गई हैं। जो लोग घर खरीदेंगे उन्हें यहां बसना होगा न कि इसे हॉलिडे होम ( holiday home ) बनाना होगा, लोग यहां पर अपना बिजनेस (दुकानें, रेस्टोरेंट, बार आदि) भी शुरू कर सकते हैं, इसके लिए लोगों को मदद देने पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही तीसरी शर्त ये है कि जो परिवार यहां बसना चाहते हैं उनकी कमाई हर साल 7500 यूरो होनी चाहिए।

अब जरा ये भी जान लीजिए कि ऐसा ऑफर क्यों दिया जा रहा है। दरअसल, यहां के मेयर को आशंका है कि काम की तलाश में यहां के युवा शहरों में जा रहे हैं, जिससे गांव तेजी से खाली हो रहा है और यहां सिर्फ बूढ़े लोग बच रहे हैं जिनकी मृत्यु हो रही है। ऐसे में उन्हें लग रहा है कि कहीं ये गांव खाली होकर भूतों का अड्डा न बन जाए। इसलिए उन्होंने ये ऑफर निकाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये गांव बेहद खूबसूरत है। यहां चारों तरफ हरियाली और लंबे-चौड़े खेत हैं। बात यहां की आबादी की करें तो 1990 के दशक में 8 हजार यहां की आबादी थी जो घटकर अब 2700 हो गई है।

Published on:
28 Mar 2019 11:53 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते