अजब गजब

अचानक सैटेलाइट फोटोज़ से गायब हो गया ये द्वीप, विशेषज्ञों ने बताई ये वजहें

विशेषज्ञ का कहना है कि यदि यह द्वीप पानी में डूब गया होता तो, आंकड़े संचारित करने का कोई सवाल ही नहीं उठ सकता।"
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 4:42 PM IST
island
अचानक सैटेलाइट फोटोज़ से गायब हो गया ये द्वीप, विशेषज्ञों ने बताई ये वजहें

नई दिल्ली। जापान के एक निर्वासित द्वीप के सैटेलाइट तस्वीरों से गायब होने के मामले में षड्यंत्र सिद्धांतकारों का मानना है कि यह पानी में नहीं समाया, बल्कि इसके साथ छेड़खानी कर सैटेलाइट इमेजेस से हटा दिया गया है। बता दें कि Esanbehanakitakojima (एस्ंबू हाना किता कोजिमा) नाम के इस निर्वासित द्वीप का इस्तेमाल जापान के क्षेत्रीय जल को चित्रित करने के लिए किया जाता था।

जापान कोस्ट गार्ड के मुताबिक साल 1987 में Esanbehanakitakojima का सर्वेक्षण किया गया था और उस समय यह द्वीप समुद्र तल से केवल 1.4 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया था। टॉमू फुजी नाम के एक वरिष्ठ कोस्ट गार्ड अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि द्वीप के अदृश्य होने के पीछे हवा और बर्फ मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि हवा और बर्फ की वजह से ही ये द्वीप नष्ट हुआ होगा।

एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के मुताबिक यह द्वीप होक्काइडो के उत्तर दिशा में सरफुत्सु नामक गांव से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। Esanbehanakitakojima द्वीप उन 158 निर्वासित द्वीपों में से एक है, जिसे साल 2014 में सरकार ने नाम दिया था, ताकि जापान के जल क्षेत्र को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत, द्वीपों को केवल तभी नामित किया जा सकता है जब उन्हें समुद्र की सतह से ऊपर भी ऊंचे ज्वारों में आसानी से देखा जा सके। साइंस चैनल के यूट्यूब पेज पर एक वीडियो में एक कथाकार ने कहा है कि, "एक पूरे द्वीप का गायब होना कभी-कभी एक cataclysmic ज्वालामुखीय घटना का भी नतीजा हो सकता है।"

Esanbehanakitakojima द्वीप के पानी में समा जाने के मामले में एक विशेषज्ञ ने कहा कि, "चौंकाने वाली बात यह है कि द्वीप में एक मौसम स्टेशन भी मौजूद है जो अभी भी लगातार आंकड़ों को संचारित कर रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि यदि यह द्वीप पानी में डूब गया होता तो, आंकड़े संचारित करने का कोई सवाल ही नहीं उठ सकता।"

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते