अजब गजब

डायनासोर के ​वक्त से मौजूद है ये रहस्यमयी जीव, काटते ही पल भर में हो जाती है इंसान की मौत

Jellyfish : जेलीफिश है इस जीव का नाम, यह समुद्र की अंधेरी गहराइयों में पाईं जाती हैं इनकी मूंछों में जहर होता है, ये इंसान की त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होता है
less than 1 minute read
Dec 07, 2019
Jellyfish

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जीव हैं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। ऐसी ही एक जीव जेलीफिश है। यह समुद्र की गहराइयों में पाई जाती है। यह दिखने में पारदर्शी होती हैं, लेकिन इंसानों के लिए यह बेहद ही खतरनाक भी होती हैं। यह अपने डंक से किसी भी इंसान को पलभर में मौत की नींद सुला सकती है।

दुनियाभर में इसकी 1500 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। जेलीफिश डायनासोर के काल से ही धरती पर मौजूद हैं। इस मछली के शरीर में 95 फीसदी तक पानी होता है इसलिए ये ट्रांसपैरेंट दिखाई देती है। जेलीफिश दिखने में तो बहुत खूबसूरत लगती हैं, लेकिन अगर उनकी मूंछें किसी इंसान की त्वचा से छू जाएं तो शरीर में तुरंत जहर फैलने लगता है।

जेलीफिश को कभी न मरने वाला जीव कहा जाता है, क्योंकि इसके अंदर ऐसी खासियत होती है कि इसको अगर दो भागों में भी काट दिया जाए तो यह मरती नहीं है, बल्कि उन दोनों भागों से अलग-अलग जेलीफिश का जन्म होता है। जेलीफिश की लंबाई औसतन छह फीट तक होती है और इसका वजन 200 किलोग्राम तक होता है।

Updated on:
07 Dec 2019 05:03 pm
Published on:
07 Dec 2019 05:03 pm