अजब गजब

मिसाल: इस लड़की के नहीं हैं हाथ, ताइक्वांडो में है ब्लैक बेल्ट, स्कूबा डाइविंग में है माहिर अब बनी ‘पायलट’

जेसिका कॉक्स लोगों के लिए बनी मिसाल बिना हाथों के उड़ाती हैं प्लेन ब्लैक बेल्ट, स्कूबा डाइविंग में भी हैं माहिर
2 min read
• •
Updated: 21 May 2019, 4:08 PM IST
jessica cox female pilot without arms
मिसाल: इस लड़की के नहीं हैं हाथ, ताइक्वांडो में है ब्लैक बेल्ट, स्कूबा डाइविंग में है माहिर अब बनी 'पायलट'

नई दिल्ली। जेसिका कॉक्स ( jessica cox ) के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन उसके हौसले इतने ऊंचे हैं कि आज वो बिना हाथ के भी हवाई जहाज उड़ाने में सक्षम हैं। जेसिका कहती हैं- "जो काम लोग अपने हाथों से करते हैं, मैं वो अपने पैरों से करती हूं।" कई लोगों को लगता था कि जेसिका सारी उम्र अपने परिजनों पर निर्भर रहेंगी। लेकिन अपनी इस कमी को जेसिका ने अपनी ताकत बना लिया। लेकिन जेसिका का हौसला बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर ( self dependent ) बनाने में उनके परिवार ने उनकी हर संभव मदद की है। उनका परिवार उनके हर तकलीफ और हर फैसले में उनके साथ खड़ा रहा है। एक अंग्रेजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में जेसिका ने बताया कि उनके परिवार के लिए यह बिलकुल आसान नहीं था। जेसिका बताती हैं कि एक वह भी समय था जब उन्हें हवाई यात्रा करने भर से डर लगता था और आज का समय है जब वे बेहद कुशलता से हवाई जहाज उड़ा लेती हैं।

pilot without arms" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/21/jessica_4601062-m.jpg">

एक दिन बदल गई जेसिका की ज़िंदगी

एक बार जैसोसा छोटे प्लेन की यात्रा कर रही थीं। वे बेहद डरी हुई थीं, फिर पायलट उन्हें प्लेन के आगे वाले फिस्से में लेकर गया। वे बताती हैं कि उस समय प्लेन ड्यूल कंट्रोल मोड पर था। पायलट ( Pilot ) ने कंट्रोल से अपना हाथ हटाते हुए जेसिका को प्लेन उड़ाने की ज़िम्मेदारी दे दी। फिर क्या था उस एक ज़िम्मेदारी ने जेसिका की ज़िंदगी बदलकर रख दी।

एरिजोना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने जेसिका ने पायलट बनने की मुश्किल ट्रेनिंग ली। उन्होंने तीन साल तक प्लेन उड़ाना सीखा। यह सब इतना आसान नहीं था। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें छोटे स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट उड़ाने का सर्टिफिकेट मिला। पायलट होने के साथ-साथ जेसिका स्कूबा डाइवर ( girl scuba diver ) और ताइक्वांडो ( Taekwondo ) में थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते