अजब गजब

दो हिस्सों में बंटा समुद्र! बाढ़ के बाद धरती मां ने दिखाया अनोखा नज़ारा

यह पर्यटकों को भले ही आकर्षित कर रहा हो। लेकिन यहां की पुलिस ने सुरक्षा के मद्दे नज़र लोगों को यहां से दूर रहने की हिदायत दी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 3:03 PM IST
kerala flood picture of newly formed sandbed
दो हिस्सों में बंटा समुद्र! बाढ़ के बाद धरती मां ने दिखाया अनोखा नज़ारा

नई दिल्ली। केरल की खौफनाक बाढ़ के बाद यहां के प्रभावित इलाके के दौरे में राहत बचाव के कर्मियों को प्रकृति का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। जैसा की आप जानते हैं कि, पिछले महीने केरल राज्य को प्रभावित करने वाले जलप्रलय ने इसे कई तरीकों से प्रभावित किया है। मलप्पुरम के उत्तरी जिले में पोन्नानी बीच में, बाढ़ के बाद समुद्र में एक सैंडबेड बन गया जो देखने में अनोखा था। यह सैंडबेड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मानों धरती के कोई कलाकारी कर दी हो। बता कि यह सैंडबेड, समुद्र में लगभग एक किलोमीटर फैला हुआ है। यह पर्यटकों को भले ही आकर्षित कर रहा हो। लेकिन यहां की पुलिस ने सुरक्षा के मद्दे नज़र लोगों को यहां से दूर रहने की हिदायत दी है। बता दें कि, बाढ़ में आई मिट्टी के बाद यह सैंडबेड बना है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के पोन्नानी समुद्री तट पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है, जिसकी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें आप समंदर के बीचों-बीच रेत का एक टीला देख सकते हैं। इसे देखने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां जाना जान को जोखिम में डालने का काम है। समुद्र में बना यह रेत का टीला केरल पुलिस के लिए मुसीबत लेकर आया है। क्योंकि यह टीला समुद्र के बीचों बीच है, जहां टाइड कभी ज्यादा, तो कम होती है। ऐसे में अचानक आई हाई टाइड में कोई व्यक्ति बह भी सकता है। यही कारण है कि स्थानीय पुलिस लोगों को यहां आने से रोक रही है। बता दें कि, सन 1996 में ऐसा ही सैंडबेड देखा गया था। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगने के बाद, अधिकारियों ने अब लोगों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि वे सैंडबेड पर न चलें। बता दें कि, 2009 में 4 दोस्तों के ग्रुप ने ऐसे ही एक सैंडबेड पर मौज मस्ती करने का प्लान बनाया लेकिन ज्वार आने के बाद वे डूबकर मर गए थे। ज्यादातर पर्यटक मलप्पुरम से ही आ रहे हैं, हालांकि कन्नूर के पड़ोसी जिलों से भी कुछ यहां आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते