अजब गजब

इस राजा की हर दिन अलग रानी के साथ अलग बेडरूम में गुजरती थी रात, रानियां थी 365

पटियाला पर राज करते थे राजा भूपेंद्र सिंह राजा की कुल 365 रानियां थी
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 10:30 AM IST
king bhupinder singh time spend with a 365 queen
king bhupinder singh time spend with a 365 queen

नई दिल्ली: आज के आधुनिक दौर में एक से ज्यादा शादी करना गैरकानूनी है। हालांकि, एक पति या पत्नी से आप तलाक लेकर दूसरी शादी कर सकते हैं लेकिन एक साथ दो शादियां करना आज के दौर में नहीं चलता। वहीं ये बात भी लगभग सभी लोग जानते हैं कि अग्रेजों से पहले हमारे देश में राजा-महाराजाओं का राज हुआ करता था। साथ ही ये बात भी सच है कि जहां कई राजा एक शादी करते थे, तो वहीं कई राजा एक-दो नहीं बल्कि कई शादियां करते थे। इसी लिस्ट में एक नाम है राजा भूपेंद्र सिंह महाराज का। भूपेंद्र सिंह ( Bhupinder Singh ) की 365 रानियां थी। चौंकिए मत जनाब, क्योंकि ये पूरी तरह सत्य है। चलिए इनके बारे में आपको खास बातें बताते हैं।

भूपेंद्र सिंह ने पटियाला ( Patiala ) पर राज किया। उन्होंने साल 1900 से लेकर 1938 तक राज किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले भी लिए। वहीं उनकी कुल 365 रानियां थी, जिनके लिए उन्होंने अलग-अलग कई भव्य महल बनवा रखे थे। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि वो कुछ अलग तरीके से इस बात का फैसला करते थे कि उन्हें कौन सी रानी के साथ कब रात गुजरानी है। क्योंकि देखा जाए तो साल में 365 दिन होते हैं और उनके पास इस हिसाब से प्रत्येक दिन के लिए एक रानी थी।

दरअसल, राजा ( King ) के महल में कई सारे लालटेन जलाए जाते थे। लेकिन सबसे खास बात ये थी कि अपनी 365 रानियों के लिए वो अलग से लालटेन जलवाते थे। इन लालटेन में सभी रानियों के नाम होते थे। वहीं ये लालटेन रात भर जलती थी और जब सुबह जो लालटेन सबसे पहले बुझती थी, उस लालटेन में लिखे नाम को राजा पढ़ते थे और फिर वो उस रानी के साथ आने वाली रात बिताते थे। ये तरीका आज भी हर किसी को हैरान करता है कि भला कोई राजा ऐसा करता होगा।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर