अजब गजब

बदहाल है हिंदुस्तान का ‘पाकिस्तान’, यहां जाने के लिए नहीं लगता वीजा पासपोर्ट

हिंदुस्तान में बसा है एक पाकिस्तान बिहार के पूर्णिया जिले से 30 किमी दूर बसा है ये टोला हिंदू धर्म को मानाने वाली संथाल जनजाति का है यहां बसेरा
2 min read
• •
Updated: 20 May 2019, 2:19 PM IST
know about pakistan tola located in purnia bihar
बदहाल है हिंदुस्तान का 'पाकिस्तान', यहां जाने के लिए नहीं लगता वीजा पासपोर्ट

नई दिल्ली। हमारे देश के प्रधानमंत्री सरहद पार पाकिस्तान देश तो कई बार गए हैं, लेकिन वे कभी उस पाकिस्तान में कदम नहीं रख पाए जो हिंदुस्तान में ही बसा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदुस्तान में भी एक पाकिस्तान है। हिंदुस्तान में बसे इस पाकिस्तान में मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू रहते हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार ( Bihar ) के पूर्णिया ( Purnea ) जिले से 30 किमी दूर श्रीनगर प्रखंड की सिंधिया पंचायत के एक टोले की। इस टोले का नाम है पाकिस्तान।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टोले की आबादी करीब 1200 है। टोले में संथाल जनजाति के लोग रहते हैं। संथाल जनजाति के लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। यह टोला शहरी आबादी और सुख सुविधा से एकदम कटा है। यहां के लोग अपनी मातृभाषा हिंदी भी सही से बोल नहीं पाते। संथाल के लोग मज़दूरी करके अपना पेट पालते हैं। बता दें कि शहरी आबादी से दूर इस इलाके में सरकारी सुविधाओं का आभाव है। यह टोला हर तरह की सुविधाओं और विकास की योजनाओं से अछूता है।

बता दें कि इस टोले में न तो कोई स्कूल है न ही कोई अस्पताल। पाकिस्तान टोला से स्कूल 2 किमी दूर है जबकि अस्पताल यहां से करीबन 12 किलोमीटर दूर है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टोले का नाम कैसे पड़ा इसका कोई पुख्ता जवाब नहीं है। लेकिन इस गांव के आस-पास के लोग बताते हैं कि पहले इस टोले में पाकिस्तान के कुछ लोग रहते थे जिसके बाद इसका नाम पाकिस्तान पड़ा।

कहते हैं आज़ादी के बाद यहां के लोगों को पाकिस्तान भेज दिया गया। इसके बाद जो लोग यहां आकर बसे उन्होंने इस टोले का नाम पाकिस्तान ही रहने दिया। जब किसी हिंदुस्तानी को पता चलता है कि हमारे देश में पाकिस्तान नाम की एक जगह है तो वह चौंक जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि कोई उनसे जब उनके गांव का नाम पूछता है तो उन्हें बेहद अजीब लगता है। लोगों का कहना है कि "विकास के नाम पर यहां बदहाल कच्ची सड़कें हैं। इसके साथ बच्चों का भविष्य खतरे में है, इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टरों का ही सहारा है।"

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते