अजब गजब

शहर में रह रही लड़कियों को मुफ्त में मिल रहे हैं मकान, मालिकों ने रखी ये शर्त.. मामला जान सन्न रह जाएगा दिमाग

यहां रहने वाले युवकों के साथ-साथ उम्र दराज़ पुरुष भी लड़कियों को अपना घर मुफ्त में किराए पर दे रहे हैं।
2 min read
• •
Jul 21, 2018
liverpool
शहर में रह रही लड़कियों को मुफ्त में मिल रहे हैं मकान, मालिकों ने रखी ये शर्त.. मामला जान सन्न रह जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। पढ़-लिख कर बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए घर छोड़कर बड़े शहरों में रहने वाली लड़कियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घर से दूर बाहर जाकर बड़े शहरों में रहने वाली लड़कियों की संख्या का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन ये आंकड़े आपकी सोच से काफी ज़्यादा है। ऐसा किसी एक देश में नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक सच्चाई लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी। यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा है, जो आपके होश उड़ा देगा। दरअसल अपने घरों को छोड़कर पढ़ाई और जॉब के सिलसिले से यहां रहने वाली लड़कियों को एक अनोखा ऑफर दिया जा रहा है। लड़कियों को दिया जा रहा ये ऑफर पूरी तरह से गैर-कानूनी है, लेकिन चिंता की बात ये है कि लिवरपूल और आस-पास के शहरों में ये एकदम खुल्लम-खुल्ला हो रहा है।

एक महिला पत्रकार ने इस काले सच को उजागर किया, जिन्होंने बताया कि यहां रहने वाले युवकों के साथ-साथ उम्र दराज़ पुरुष भी लड़कियों को अपना घर मुफ्त में किराए पर दे रहे हैं। ऐसा करने के लिए ये लोग लड़कियों से बेहद ही घटिया शर्त रख रहे हैं, जिसके तहत लड़कियों को मकान में मुफ्त में रहने के लिए उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। महिला पत्रकार ने इंटरनेट पर ऐसे कई प्रचार देखे, जिनमें लड़कियों को ऐसे ऑफर दिए जा रहे हैं।

महिला पत्रकार ने इस पूरे माया जाल का काला सच पता करने के लिए खुद ही ऐसे प्रचारों पर दिए गए नंबरों पर बात की, तो उनके भी होश उड़ गए। ऑनलाइन पोस्ट हो रहे ऐसे ज़्यादातर प्रचार सच हैं जो लड़कियों के साथ संबंध बनाने की शर्त पर उन्हें अपना मकान मुफ्त में किराए पर देने के लिए तैयार बैठे हैं। गौरतलब है कि बड़े शहरों में जाने वाली लड़कियों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आती हैं। हालांकि ऐसे कोई आंकड़े नहीं दिए गए हैं,जिनमें ये पता चल सके कि मकान मालिकों की इस शर्त को कितनी लड़कियां मान लेती हैं और कितनी मना कर देती हैं।

Published on:
21 Jul 2018 12:37 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते