अजब गजब

क्या आपके नाखून में भी है कुछ ऐसा, तुरंत करें चेक, देर हो गई तो…

नाखून में यह सफेद भाग वयस्क होने पर ही दिखाई देता है। नाखून का यह हिस्सा शरीर के अग्नि तत्व के बारे में बताता है। पाचन तंत्र से है इसका गहरा संबंध।
2 min read
Apr 07, 2019
Lunula
क्या आपके नाखून में भी है कुछ ऐसा, तुरंत करें चेक, देर हो गई तो...

नई दिल्ली। इंसान अंदर से स्वस्थ है या नहीं इसका संकेत शरीर अकसर देता रहता है। अगर हम इन संकेतो पर गौर करें तो हम इन्हें समझ सकते हैं। कुछ और नहीं तो आप अपने हाथ के नाखूनों पर ध्यान दें तो समझ जाएंगे कि वर्तमान में आपका शरीर अंदर से तंदरुस्त है या नहीं।

हमारा नाखून जहां से शुरू होता है वहां पर एक छोटा सा चांदनुमा सफेद हिस्सा दिखाई देता है। नाखून का यह भाग सेहत के बारे में काफी कुछ बयां करता है। अंग्रेजी में Lunula (लुनुला) के नाम से जाने वाले इस सफेद हिस्से के बारे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं।

नाखून का यह निचला हिस्सा अगर साफ और चमकदार है तो इंसान की सेहत अच्छी है। यह जितना सफेद और बड़ा होगा सेहत उतनी ही अच्छी मानी जाएगी। ऐसे व्यक्ति शारीरिक तौर पर मजबूत होते हैं। इनकी बॉडी में रक्त का संचारण भी सही से होता है।

यदि नाखून में यह सफेद चांद धुंधला दिखाई दे तो ऐसे लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ये लोग बीमारियों से जल्द ही घिर जाते हैं। इससे साथ ही यह इस बात को भी बयां करता है कि उस व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर है और खून भी साफ नहीं है।

अगर सिर्फ अंगूठे में यह सफेद आधा चांद दिखाई दे तो इसका मतलब यह है कि या तो वह व्यक्ति जल्द ही बीमार पड़ने वाला है या पहले से ही शरीर में कोई पुरानी बीमारी है। ऐसे में बिना देर किए तुरंत इलाज करवाना चाहिए।

कभी-कभार सफेद की जगह यह हिस्सा पीला या नीला दिखने लगता है इससे मधुमेह के होने की आशंका हो सकती है। इस तरह से Lunula (लुनुला) शरीर के बारे में काफी कुछ बयां करता है। सही जानकारी न होने के कारण हम इन बातों को समझ नहीं पाते हैं।

Published on:
07 Apr 2019 12:07 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते