अजब गजब

इस पत्थर को पिछले 10 साल से अपने बेड के नीचे रखे था मछुआरा, हकीकत पता चली तो रह गया हैरान

एक मछुआरा जिस पत्थर को मामूली पत्थर समझकर पिछले दस साल से अपने बेड के नीचे रखे था, जब उसे उस पत्थर की हकीकत पता चली तो वह हैरान रह गया।
2 min read
Jul 01, 2018
omg
इस पत्थर को पिछले 10 साल से अपने बेड के नीचे रखे था मछुआरा, हकीकत पता चली तो रह गया हैरान

नई दिल्ली: कभी-कभी एक झटके में आपके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा जो आपने सपने में भी नहीं सोचा होता है। ऐसा मामला फिलीपींस से सामने आया है, जहां एक मछुआरा रातों-रात करोड़पति बन गया। उसे खुद पर भी यकीन नहीं हुआ कि वह जिस चीज को अब तक साधारण समझ रहा था वह उसे करोड़पति बना देगा।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, साल करीब 10 साल पहले फिलीपींस के पलावन आइलैंड में रहने वाला यह मछुआरा समुद्र में मछलियां पकड़ रहा था। अचानक से समुद्री तूफान आया और वह उसमें फंस गया। इस दौरान वह एक पत्थर के सहारे रुक गया, वह तूफान खत्म होने तक उसी पत्थर से खुद को बचाता रहा। तूफान थमते ही वह पत्थर को साथ ले आया। इस पत्थर को वह 10 साल तक अपने बेड के नीचे रखा रहा। वह इस पत्थर को खुद के लिए लकी मानता था, इसलिए उसे खुद से दूर नहीं रखना चाहता था, मगर उसे क्या पता था कि जिसे वह मामूली समझ रहा है वह उसके लिए सही में लकी है।

30 किलो से ज्यादा था पत्थर का वजन

बता दें, पत्थर करीब दो फीट था और उसका वजह 30 किलो से ज्यादा था। वह इस पत्थर को साधारण ही समझकर ही अपने पास रखे था, उसे नहीं पता था कि एक पत्थर उसे करोड़पति बना सकता है। हुआ ये कि एक दिन मछुआरे के घर में आग लग गई और सब सामान जल गया, लेकिन पत्थर को कुछ असर नहीं नहीं पड़ा।

पर्यटक की पड़ी नजर, मछुआरे को बताइर् पत्थर की हकीकत

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक पर्यटक की नजर इस पत्थर पर पड़ी। उसने पत्थर को देखा तो पता चला कि ये कोइर् साधारण पत्थर नहीं, बल्कि बेशकीमती मोती है। उसने मछुआरे को इस पत्थर के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि यह एक मोती है, जिसकी कीमत करीब 670 करोड़ रुपए तक है।

Published on:
01 Jul 2018 02:34 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते