अजब गजब

पानवाले ने नहीं दिया ‘फ्री’ में पान, ग्राहक ने काट खाए दुकानदार के होंठ और कान

मुफ्त में पान मांग रहा था शख्स पान ने मिलने पर काट खाए होंठ और कान
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 11:53 AM IST
dsc_0520.jpg
Paan

नई दिल्ली। अक्सर आदमी फ्री की चीज पाने के जुगाड़ में लगा रहता है। कई बार तो फ्री ( free ) की चीज पाने के लिए लोग मार-कुटाई पर उतारू हो जाते हैं। लेकिन कई लोग फ्री की चीज पाने के लिए हद पार कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ ( Lucknow ) में देखने को मिला।

लखनऊ के आलमबाग में मुफ्त में पान न दिए जाने पर एक शख्स ने पान वाले के होंठ और कान काट लिए। यह घटना तब घटी जब28 वर्षीय शालू ( Shalu ) रात 10 बजे पान खाने के लिए दुकान पर पहुंचा था। जिस वक़्त शालू पान खाने सत्येंद्र की पान की दुकान ( shop ) पर पहुंचा। उस वक्त वह अपनी दुकान बंद कर रहा था।

शालू ने सत्येंद्र से मुफ्त में पान देने के लिए कहा लेकिन सत्येंद्र ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। मुफ्त का पान न मिलने से शालू भड़क गया और उसने सारा गुस्सा सत्येंद्र पर निकाल दिया। शालू ने गुस्से में पान वाले को पत्थर से मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान शालू ने सत्येंद्र के कान और होठ को अपने दांत से काट दिया। पान वाले को लहुलुहान करने के बावजूद शालू वहां से भाग गया। पान वाले को इस हालत में देख एक राहगीर ने उन्हें नजदीकी अस्पताल ( hospital ) में भर्ती कराया। जहां सत्येंद्र का उपचार किया गया।

इस घटना को अंजाम देने वाले शालू की उम्र 28 साल है और वे पेशे से वीडियोग्राफर है। पुलिस ( police ) फिलहाल ने प्राथिमिकी दर्ज कर ली है। जिसके बाद मामलें में कार्रवाई शुरू की जाएगी। घटना को अंजाम देने के बाद शालू मौके से फरार को पुलिस खोजने में जुटी हुई है।

Updated on:
27 Dec 2019, 11:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते