अजब गजब

चेकिंग के दौरान शख्स के पैंट में हिलती दिखी अजीब चीज, तलाशी ली तो दिखा ऐसा नजारा… उड़ गए होश

अपनी पैंट में जिंदा सांप छिपाकर फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे एक शख्स को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
snake
चेकिंग के दौरान शख्स के पैंट में हिलती दिखी अजीब, तलाशी ली तो निकली ये भयानक चीज

नई दिल्ली: अपनी पैंट में जिंदा सांप छिपाकर फ्लाइट से यात्रा करने जा रहे एक शख्स को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, बर्लिन श्नोफेल्ड एयरपोर्ट पर साल 2018 के क्रिसमस की शाम को एक शख्स पकड़ा गया। यह शख्स अपनी पैंट में एक जिंदा सांप ले जाने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाबलों को उसकी पैंट में अजीब सी चीज हिलती हुई दिखी। तलाशी ली गई तो पता चला कि शख्स ने अपनी पैंट में सांप छिपाकर रखा था।

सांप की तस्करी कर इजरायल ले जाना चाहता था शख्स

सुरक्षाबलों द्वारा पूछताछ के दौरान 43 वर्षीय शख्स ने सांप के साथ यात्रा करने का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। वहीं, सांप को संरक्षण गृह में भेज दिया गया। शख्स पर जुर्माना भी लगाया गया। जानकारी के मुताबिक, शख्स सांप को छिपाकर इजरायल ले जाना चाहता था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले भी सांप और अजगर के तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। बीते साल मियामी एयरपोर्ट पर एक शख्स को पकड़ा गया था, जिसने मोजे में सांप छिपाकर रखा था। बता दें, ब्रिटेन में सांप, उभयचर, और पक्षियों को अन्य देशों में ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है।

Updated on:
16 Jan 2019 05:24 pm
Published on:
16 Jan 2019 05:20 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते