अजब गजब

एक ही मंडप में एक दूल्हे से हुई तीन महिलाआें की शादी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शख्स आदिवासी समाज का है और इस समाज के लोगों में लिव-इन रिलेशनशिप और एक से शादी करना आम बात है।

2 min read
एक ही मंडप में एक दूल्हे से हुइर् तीन महिलाआें की शादी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: राजस्थान में एक शख्स ने तीन महिलाओं के साथ लिव-इन में रहने के बाद एक ही मंडप में तीनों से शादी रचाई। इस अनोखी शादी की चारों ओर जमकर चर्चा हो रही है। बता दें, शख्स आदिवासी समाज का है और इस समाज के लोगों में लिव-इन रिलेशनशिप और एक से शादी करना आम बात है।

इतने सालों से महिलाआें के साथ लिव-इन में रह रहा था नक्काल

ये भी पढ़ें

OMG! मजदूर से शादी करने सात समुंदर पार पहुंची 65 साल की विदेशी महिला, कुछ एेसी है लव स्टोरी


आदिवासी समाज के 33 साल के नक्काल कसौटिया को बचपन में पोलियो हो गया था। वो पहली महिला के साथ 12 साल से तो दूसरी के साथ आठ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वहीं, तीसरी उसकी प्रेमिका की बहन यानि उसकी ***** है। उसके साथ वह पिछले एक साथ से लिव-इन में था। उसके गर्भवती होने के बाद उसने शादी करने का फैसला किया।

प्रेमिका की बहन के गर्भवती होने पर लिया तीनों से शादी का फैसला


बता दें, नक्काल के जीवन में सबसे पहले कंतुबाई नाम की महिला आई। इसके बाद उसे गांव की एक लड़की पुनकी से प्यार हो गया। पुनकी दिव्यांग है। दोनों नक्काल के साथ ही रह रही थीं। दोनों से ही एक भी संतान नहीं होने पर एक साल पहले नक्काल अपने से पांच साल छोटी ***** 27 वर्षीय रेखा को भी साथ ले आया और तीनों के साथ रहने लगा। रेखा के गर्भवती होने पर नक्काल ने शादी का फैसला ले लिया। बीते 20 जून को उसने अपनी तीनों लिव इन पार्टनर से सभी परिवारवालों की मौजूदगी में एक ही मंडप के नीचे शादी कर ली। नक्काल का कहना है कि वह तीनों पत्नियों के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहा है।

उदयपुर में काफी संख्या में रहते हैं आदीवासी

बता दें, उदयपुर जिले में काफी बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है। आदीवासी समुदाय में भी लिव-इन रिलेशनशिप का सिस्टम है। यहां कई साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें

क्यों अपनी शादी में दूल्हा चढ़ता है घोड़ी, पीछे की वजह कर देगी हैरान
Updated on:
24 Jun 2018 02:24 pm
Published on:
24 Jun 2018 02:22 pm
Also Read
View All