अजब गजब

ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में होटल के खाने में मिला दी ये चीज़ और फिर…

रेस्टोरेंट के खाने में कीड़े निकलने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई शख्स अपने खाने में मरा चूहा मिला ले।
2 min read
• •
Mar 31, 2019
rat
ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में होटल के खाने में मिला दी ये चीज़ और फिर...

नई दिल्ली: आपने कई ऐसे मामलों के बारे में सुना होगा जहां पर लोग खाना खाने के लिए होटल जाते हैं लेकिन वहां होटलhotel के खाने में उन्हें कई बार कीड़े मिलने की शिकायत होती है। होटल की रसोईं में साफ़-सफाई ना होने की वजह से कई बार उनके खाने में कीड़े चले जाते हैं जिसका खामियाज़ा कस्टमर्स को भुगतना पड़ता है लेकिन अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें होटल में खाना खाने आए एक कस्टमर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

आपको बता दें कि यह मामला चीन से आया है जिसमें होटल में खाना खाने गए शख्स ने पहले तो खाना ऑर्डर किया और फिर उस खाने में खुद ही मरा हुआ चूहा डाल दिया। ऐसा करने के बाद इस शख्स ने पहले तो होटल में जमकर बवाल काटा इसके बाद होटल के मालिक के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

बता दें कि जब होटल के कर्मचारियों को इस शख्स ने बताया कि उनके खाने में एक मरा हुआ चूहा है तब कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए, ऐसे में होटल के कर्मचारियों ने इस मामले में माफ़ी मांगते हुए 2 लाख रुपये देने की पेशकश की लेकिन इस शख्स ने पैसे लेने से मना कर दिया और होटल मालिक के सामने 5 करोड़ रुपये देने की शर्त रख दी।

यह मामला यहीं नहीं रुका और पुलिस को बुलाया गया और जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस शख्स ने खुद ही अपने खाने में मरा हुआ चूहा डाला था जिससे वो रेस्टोरेंट वालों को धमकाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ सके लेकिन पुलिस की वजह से इस शख्स के इरादे धरे के धरे रह गए।

Published on:
31 Mar 2019 04:14 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते