अजब गजब

दरिंदे ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेटी के साथ किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई 160 साल की सज़ा

34 वर्षीय दरिंदे ने बच्ची के साथ करीब दस बार रेप किया।
2 min read
nicolas
दरिंदे ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेटी के साथ किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई 160 साल की सज़ा

नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में जानने के बाद आपका इंसानियत नाम की चीज़ से भरोसा ही उठ जाएगा। जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में रहने वाले एक शख्स को कोर्ट ने 160 साल की सजा सुनाई है। शख्स को सुनाई गई सज़ा के पीछे एक ऐसी वजह है, जिसे जान आपकी रूह सिहर जाएगी। दरअसल, निकोलस डिओन नाम के इस दरिंदे ने एक 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 160 साल की अजीबो-गरीब सज़ा सुनाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि दरिंदे ने जिस बच्ची के साथ रेप किया, वह कोई और नहीं बल्कि निकोलस की गर्लफ्रेंड की बेटी है।

एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक अटलांटा की एक अदालत ने इस मामले को बेहद ही शर्मनाक बताया। अदालत ने पाया कि रेप के इस संगीन मामले में निकोलस की भूमिका बेहद ही खतरनाक थी, जिसने बच्ची के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले को सुनने के बाद किसी का भी दिल दहल जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेप के इस जघन्य मामले की सुनवाई के बाद फैसला आने में दो साल लग गए। कोर्ट ने 160 साल की सज़ा सुनाते हुए कहा कि आरोपी निकोलस को 136 साल तक पेरोल भी नहीं मिल सकेगी। कोर्ट के इस फैसले ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि अब निकोलस अपनी ज़िंदगी की आखिरी सांसें जेल में ही लेगा।

34 वर्षीय दरिंदे ने बच्ची के साथ करीब दस बार रेप किया। 8 साल की उम्र में बच्ची पहली बार निकोलस की दरिंदगी का शिकार हुई थी, अब वह 13 साल की है। बच्ची ने पिछले साल निकोलस के एक बच्चे को जन्म भी दिया था। ये बच्चा निकोलस के कुकर्म के बाद ही बच्ची के गर्भ में ठहर गया था। बच्ची की मां उसका अबॉर्शन कराना चाहती थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

Published on:
29 Sept 2018 04:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते