अजब गजब

बेकार डस्टबिन से बनाई ऐसी मशीन 40 किमी की स्पीड से लगी दौड़ने, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अक्सर देखा जाता है जो चीजों काम में नहीं उनको हम बेकार समझकर फेक देते है। कई लोगों ऐसे भी होते है जो इन बेकार की चीजों से कुछ नया बना देते है। डस्टबिन को कचरा डालने के लिए किसी दूसरे काम में नहीं लेते है। हाल ही एक शख्स ने डस्टबिन के साथ नया प्रयोग किया है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।
2 min read
Sep 29, 2020
sets wheels on bin guinness world record
sets wheels on bin guinness world record

अक्सर देखा जाता है जो चीजों काम में नहीं उनको हम बेकार समझकर फेक देते है। कई लोगों ऐसे भी होते है जो इन बेकार की चीजों से कुछ नया बना देते है। डस्टबिन को कचरा डालने के लिए किसी दूसरे काम में नहीं लेते है। हाल ही एक शख्स ने डस्टबिन के साथ नया प्रयोग किया है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं। दरअसल, एक इंजीरियर ने डस्टबिन के अंदर एक मशीन फिट कर दी है। उन्होंने उसमें ऐसी मशीन लगाई जिसके कारण वह 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने लगी। इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिया है।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
28 वर्षीय Andy Jennings ने डस्टबिन के नया प्रयोग किया है। उन्होंने अपने घर पर बेकार पड़े डस्टबिन के अंदर मोटरबाइक इंजन फिट कर दिया। इसके बाद वह सड़क पर इसको दौड़ाने लगे। इतना ही नहीं एंडी ने इस बिन से स्पीड रिकॉर्ड भी बना लिया है। आपको बता दें कि पहले दुनिया के सबसे पहले डस्टबिन का रिकॉर्ड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अब एंडी ने इसे तोड़ दिया। उन्होंने 40 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा स्पीड से बिन को दौड़ाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

दोस्त को किया डेडीकेट
40 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद एंडी ने बताया यह कारनाम करने के बाद खुद को उत्साहित महसूस कर रहे है। यह रिकॉर्ड उन्होंने रविवार बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन यह रिकॉर्ड बनाया उस दिन बहुत तेज हवाएं चल रही थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और रिकॉर्ड बना ही दिया। एंडी ने यह रिकॉर्ड अपने दोस्त बेन को समर्पित किया है। आपको बता दें कि उनके इस दोस्त बेन का इस साल जून में ही निधन हो गया था। बताया जाता है कि बेन उनके बहुत करीबी दोस्त थे। उनकी जुड़ी हर याद को वह हमेशा मिस करेंगे।

Updated on:
29 Sept 2020 06:39 pm
Published on:
29 Sept 2020 06:39 pm