अजब गजब

इस शख्स ने 70 लाख की कार से किया एेसा काम, देखने के लिए लग गई भीड़

दरअसल, भोपाल में रहने वाले डॉ. अभिनीत गुप्ता नाम के शख्स ने अपनी 70 लाख रुपए की कार से शहर कचरा उठाया।
2 min read
• •
Jun 10, 2018
bhopal
इस शख्स ने 70 लाख की कार से किया एेसा काम, देखने के लिए लग गई भीड़

नई दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब तक आपने बड़े—बड़े और नामचीन लोगों को सफाई करते या इस अभियान से जुड़ते हुए तो सुना होगा, लेकिन भोपाल में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि लोगों की भीड़ लग गई।

70 लाख रुपए की कार से उठाया शहर कचरा

दरअसल, भोपाल में रहने वाले डॉ. अभिनीत गुप्ता नाम के शख्स ने अपनी 70 लाख रुपए की कार से शहर कचरा उठाया। अभिनीत के मुताबिक, महंगी कार से कचरा उठाने का उद्देश्य सिर्फ लोगों के को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है।

कार के पीछे लगाइर् कूड़ा उठाने के लिए ट्राली

अभीनीत ने कार के पीछे एक ट्राली अटैच की और शहर के कई इलाकों जैसे चूनाभट्टी, न्यू मार्केट, एमपी नगर से कचरा उठाया। अभीनीत की मानें तो ऐसा करके शायद वे लोगों में स्वच्छता को लेकर एक अवेयरनेस पैदा कर सकें। बता दें, अभीनीत को पहले भी ऐसे अभियान में भाग ले चुके हैं। उन्हें जहां भी मौका मिलता है वह स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस काम में उनके घरवाले खासकर उनके पिता उनका हमेशा साथ देते हैं।


पीएम मोदी ने की थी स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में लोगों से महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का आह्वान किया था। मोदी ने कहा था कि गांधीजी के दो सपनों (भारत छोड़ो और स्वच्छ भारत) में से एक को हकीकत में बदलने में लोगों ने मदद की। हालांकि, स्वच्छ भारत का दूसरा सपना अब भी पूरा होना बाकी है।


काम कम खानापूर्ति ज्यादा

बता दें, कि कई बार ऐसी खबरें सामने आती रही हैं, जब स्वच्छ भारत के नाम पर महज खानापूर्ती हुई। कई नेता लाव लश्कर के साथ हाथ में झाडू लेकर पहुंचते हैं। लेकिन नेताजी उस सड़क को साफ कर रहे होते हैं, जहां पहले से ही सफाई रहती है।

Published on:
10 Jun 2018 01:14 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते