अजब गजब

एक फॉर्मूले से इस शख्स ने 14 बार जीती लॉटरी, परेशान होकर अधिकारियों को बदलने पड़े नियम

स्टीफन ने ऐसा फार्मूला बनाया था जिसने उन्हें 14 बार जैकपॉट तो जिताया ही लेकिन साथ ही साथ उन्हें कानूनी पचड़ों से भी दूर रखा।
2 min read
• •
Sep 01, 2018
mathematician who used a secret formula to win the jackpot 14 times
एक फॉर्मूले से इस शख्स ने 14 बार जीती लॉटरी, परेशान होकर अधिकारियों को बदलने पड़े नियम

नई दिल्ली। 58 साल के गणितज्ञ स्टीफन ने 14 बार लॉटरी का जैकपॉट जीतकर लोगन को हैरान कर दिया। रोमानिया में जन्में स्टीफन मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। स्टीफन ने ऐसा फार्मूला बनाया था जिसने उन्हें 14 बार जैकपॉट तो जिताया ही लेकिन साथ ही साथ उन्हें कानूनी पचड़ों से भी दूर रखा ऐसा इसलिए क्योंकि किसी नियम के उलंघन के सारी लॉटरी जीती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टीफन रोमानिया में एक इकोनॉमिस्ट के तौर पर कार्य कर चुके हैं। दरअसल, लॉटरी सिस्टम को क्रैक करने के लिए स्टीफन ने 5 अंकों का एक फॉर्मूला बनाया है जिससे छठें अंक का अनुमान लगाना उनके लिए काफी आसान हो गया। स्टीफन ने जो फार्मूला बनाया है वो एल्गोरिथ्म पर आधारित है।

secret formula to win the
14 times" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/01/nm_3342238-m.jpg">

बता दें कि, स्टीफन ने रोमानिया के अलावा इजरायल, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी लॉटरी खरीद कर जीत हासिल की है। साथ ही साथ स्टीफन ने कई अहम पुरस्कार भी जीते हैं। इस फॉर्मूले को कॉम्बिनेशन कंडेंसेशन का नाम दिया है। 2 बार सफलता हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियन सरकार ने लॉटरी सिस्टम के नियमों में कुछ बदलाव कर दिये। सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए किसी एक शख्स द्वारा लॉटरी की सभी टिकटों की खरीद पर रोक लगा दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि, विनिंग नंबर को कैलकुलेट करने के लिए एक खास तरह का सॉफ्टवेयर बनाया है। एक सिंगल कॉम्बिनेशन निकालने के लिए स्टीफन 30 से ज्यादा कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं और इस काम के लिए उन्होंने 16 कर्मचारियों को नौकरी पर भी रखा है।

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में स्टीफन ने बताया कि फॉर्मूले की मदद से वह दोस्तों से पैसे लेकर लॉटरी के कई टिकट लेते थे। एक बार लॉटरी जीतने पर करीब 15 हजार पौंड (14 लाख रुपए) जीत जाते थे। इसके बाद सारे खर्च निकालने के बाद वे कम से कम 3 लाख रुपए बचा लिया करते थे। नौकरी करने के दौरान ज्यादा पैसे कमाने के लिए उन्होंने लॉटरी के क्षेत्र में कदम रखा था।

Published on:
01 Sept 2018 09:42 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते