अजब गजब

घर की छत में 1 लाख से भी ज़्यादा मधुमक्खियों ने डाल रखा था डेरा, साथ में मिला ये खास तोहफा

एक्सपर्ट ने बताया कि लीजा के घर में बनी सीलिंग में करीब 1 लाख से भी ज़्यादा मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा है।
2 min read
Jun 09, 2018
lisa
घर की छत में 1 लाख से भी ज़्यादा मधुमक्खियों ने डाल रखा था डेरा, साथ में मिला ये खास तोहफा

नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक घर में लगातार कई दिनों से अजीबो-गरीब आवाज़ें आ रही थीं। घर में गूंज रही ये अजीबो-गरीब आवाज़ छत से आ रही थी। आवाज़ के पीछे का रहस्य जानने के लिए जब जांच शुरु की गई तो घर में चीख-पुकार मच गई। दरअसल जांच के बाद एक ऐसा सच सामने आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों का दिमाग सन्न रह गया। घर की मालकिन का नाम लीजा बताया जा रहा है।

लीजा ने शुरुआत में छत से आ रही अजीबो-गरीब आवाज़ को तो इग्नोर मार दिया। लेकिन जब उन्होंने महसूस किया कि घर में गूंज रही आवाज़ असाधारण है और लगातार आती जा रही है तो उनके दिमाग में कई तरह की बातें खटकने लगी। लीजा ने करीब 6 महीने तक इसे टाल-मटोल कर निकाल दिया। जिसके बाद परेशान होकर लीजा ने घर के सीलिंग एक्सपर्ट से मदद मांगी। लीजा के घर की छत की जांच करने आए एक्सपर्ट ने जो सच्चाई बताई, उसे सुनने के बाद लीजा का घर तेज चीख से गूंज गया।

एक्सपर्ट ने बताया कि लीजा के घर में बनी सीलिंग में करीब 1 लाख से भी ज़्यादा मधुमक्खियों ने डेरा डाल रखा है। इतना ही नहीं सीलिंग में रह रही 1 लाख से ज़्यादा मक्खियों ने करीब 27 किलो शहद भी तैयार कर रखा था। जहां एक ओर मधुमक्खियों को देख लीजा की हालत खराब हो गई थी तो वहीं दूसरी ओर शहद को देखकर लीजा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना सारा शहद देखने के बाद लीजा ने बिना किसी देरी के घर में धूंआ करने के बाद सारा शहद इकट्ठा कर लिया। आखिर में सीलिंग एक्सपर्ट ने लीजा की छतों को अच्छे से सील कर दिया, ताकि मधुमक्खियां भविष्य में दोबारा अपना घर-बार लेकर कोई नई परेशानी खड़ी न कर सकें।

Published on:
09 Jun 2018 05:49 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते