अजब गजब

मां और बेटी ने की एक ही दिन शादी, हनीमून पर भी निकले साथ

आयरलैंड का है मामला, दोनों शेयर करते हैं जबरदस्त बांड बेटी चाहती है कि दोनों प्रेगनेंट भी एक ही समय पर हो
2 min read
Mar 19, 2020
rriage.jpg

नई दिल्ली। हर मां अपनी बेटी की शादी (marriage) का सपना संजोती है, लेकिन क्या कभी आपने मां-बेटी दोनों की शादी एक ही दिन होते हुए देखी है। अगर नहीं तो आयरलैंड में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। मम्मी अपनी बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती हैं, ये तो सबको पता है। मगर यहां रहने वाली मां-बेटी की एक जोड़ी ने एक ही दिन शादी करके अपनी दोस्ती को खास बना दिया है। इतना ही नहीं दोनों साथ में हनीमून (Honeymoon) पर भी गईं।

दरअसल आयरलैंड में रहने वाली 53 साल की त्रिशा डफी अपनी लड़की के साथ बहुत अच्छा बांड शेयर करती हैं।वह सुख-दुख सभी पल में अपनी बेटी का साथ देती हैं। ऐसे में वो चाहती थी उनकी 35 वषी्रय बेटी एसलिंग और उनकी शादी भी एक ही दिन हो। हालांकि उनकी मां की ये दूसरी शादी थी, मगर उनका जोश किसी युवा से कम नहीं था। जब उन्होंने अपनी बेटी को ऐसा करने का प्लान बताया तो वह बहुत खुश हुई। उन्होंने आयरलैंड के एक होटल में एक ही दिन शादी की। इसमें करीब 160 मेहमान शामिल हुए।

एसलिंग ने मौरिस नाम के लड़के से शादी की, वहीं उनकी मां त्रिशा की शादी 71 साल के जोई एफ से हुई। एसलिंग ने कहा, 'जब मेरी मां ने एक साथ शादी करने की सलाह दी तो मुझे लगा कि ये मजाक है, लेकिन जब हमने इसके बारे में बातें की तो लगा कि यह एक अच्छा आइडिया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपनी मां के साथ सारी बातें शेयर करती हूं और वीकेंड इंजाय करती हूं। ऐसे में एक ही दिन शादी करने का फैसला भी मजेदार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक साथ अपना हनीमून भी प्लान किया। अब एसलिंग चाहती हैं कि उनकी मां और उनका बच्चा भी एक ही साथ जन्मे।'

Published on:
19 Mar 2020 08:33 am