अजब गजब

अपना ये शौक पूरा करने के लिए कलयुगी मां ने उठाया खौफनाक कदम, 42 दिन के नवजात बच्चे को बेचा

महिला ने अपने बच्चे को करीब 39 हज़ार रुपये (N200,000) में बेच दिया था।

2 min read
Aug 27, 2018
अपना ये शौक पूरा करने के लिए कलयुगी मां ने उठाया खौफनाक कदम, 42 दिन के नवजात बच्चे को बेचा

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए अपने डेढ़ महीने के बच्चे को बेच दिया। महिला Edo state की रहने वाली है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिरेकल जॉनसन (23) नाम की इस महिला ने एक अनाथालय में अपने बच्चे को करीब 39 हज़ार रुपये (N200,000) में बेच दिया था। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके एक दोस्त Mama Joy ने बच्चे को बेचने के लिए कहा था। जॉय ने मिरेकल को उकसाया कि वह अपने बच्चे को अनम्ब्रा स्टेट में ओनित्शा शहर के अनाथालय में बेच दे।

जॉय ने मिरेकल से कहा कि बच्चे को बेचने के बाद जो पैसे मिलेंगे उससे उसका पति एक मोटरसाइकिल खरीदकर कोई छोटा-मोटा बिज़नेस भी शुरू कर सकता है। दो बच्चों की मां मिरेकल ने बताया कि उसका पति परिवार का खर्च चलाने में पूरी तरह से असमर्थ था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गई थी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए मिरेकल ने कहा कि आर्थिक तनाव से मुक्त होने के लिए उसने ऐसा घटिया काम किया। मिरेकल ने कहा कि वो अपने बच्चे को बेचकर मोबाइल फोन नहीं खरीदना चाहती थी, लेकिन उसकी दोस्त जॉय ने उसे फोन का भी लालच दिया था।

पूरे मामले पर मिरेकल के पति Johnson Omovuokpor ने बताया कि उसने बच्चा बेचने के लिए साफ इंकार कर दिया था। लेकिन मिरेकल ने पति की सभी बातों को दरकिनार कर बच्चे को बेच दिया। बता दें कि इसी साल ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोहाली से भी सामने आया था। यहां रहने वाले एक शख्स को अपनी नवजात बच्ची को बेचते हुए पकड़ लिया गया था। इस मामले में आरोपी पिता पर सेक्शन 317 के तहत आईपीसी की धारा 75 और 81 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Published on:
27 Aug 2018 05:00 pm
Also Read
View All