अजब गजब

कोरोना का अद्भुत असर, सालों बाद काठमांडू से दिखे माउंट एवरेस्ट के पहाड़

काठमांडू से दिखने लगा माउंट एवरेस्ट सालों बाद दिखा ये खूबसूरत नज़ारा
2 min read
• •
May 18, 2020
Kathmandu
Kathmandu

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) ने जहां एक ओर इंसानी दुनिया की काया पलट कर दी है वहीं नेचर ने इस मुश्किल दौर में अपना पुराना रंग दिखाया है। कोरोना महामारी की वजह से इंसानों की जिंदगी और वातावरण दोनों को बदल रहा है। अब नदियों का पानी फिर पीने लायक हो रहा है वहीं पिछले कुछ दिनों से आबोहवा भी काफी साफ हुई है।

भारत के अलग-अलग हिस्सों से पास की कई पर्वत श्रृंखलाओं को देखा गया। ऐसा काफी लंबे अरसे बाद हुआ है।सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इसी तरह का मंजर ताजा तस्वीर नेपाल से भी सामने आया है, जहां कई वर्षों बाद काठमांडू घाटी से फिर माउंट एवरेस्ट के खूबसूरत पहाड़ दिखाई देने लगे हैं।

इन तस्वीरों को कई ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट किया गया है। ये तस्वीर शेयर करते हुए नेपाल की एक वेबासाइट ने कैप्शन में लिखा, ‘कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन ने नेपाल और उत्तरी भारत की हवा को साफ कर दिया है। कई वर्षों बाद माउंट एवरेस्ट फिर से काठमांडू घाटी से देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि काठमांडू ( Kathmandu ) से माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest ) की दूरी तकरीबन 200 किमी. है। इन बेहतरीन तस्वीरों को फोटोग्राफर Abhushan Gautam ने कैमरे में कैद किया है। हालांकि कई लोग इन तस्वीरों पर यकीन नहीं कर रहे, उनका कहना है कि यह मुमकिन नहीं है।

काठमांडू में अप्रैल महीने में धादिंग, नुवाकोट और चितवन में जंगलों में आग और घाटी में जलाए जा रहे कचरे की वजह से घाटी के ऊपर वायु प्रदूषण का गुबार बना हुआ था। इसलिए माउंट एवरेस्ट ( Mount Everest ) नहीं दिखाई दे रहा था। लेकिन प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद काठमांडू से माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है।

Published on:
18 May 2020 11:57 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते