जब ये जीव दिखे तब महिला अपने किचन में सफाई कर रही थी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड का है मामला
नई दिल्ली: हम जब घर की लंबे समय बाद सफाई करते हैं, तो कई बार किचन या स्टोर से कोई छोटे-मोटे कीड़े निकल आते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड ( newzeland ) के ऑकलैंड में रहने वाली एक महिला के किचन से 4 रहस्यमयी जीव निकले। इन जीवों को देखकर महिला हैरान रह गई। वहीं वो जीव दिखने में तो छोटे चूहे की तरह लग रहे थे, लेकिन वो असल में चूहे नहीं थे। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।
दरअसल, एक महिला जो कि न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहती है अपने किचन में काम कर रही थी। तभी उसे फर्श पर 4 रहस्यमयी जीव दिखे। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि अलग-अलग प्रजातियों के जीवों पर शोध करने वाले एक्सपर्ट भी इन जीवों को नहीं पहचान सके कि आखिरकार ये चीज है क्या। लोगों ने इन अजीबोगरीब जीवों को 'बेबी रैट एलियंस' यानी दूसरे ग्रह का छोटा चूहा बताया है। महिला के बेटे टिम क्लर्क ने इन अजीबोगरीब जीवों का एक वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है। साथ ही उसने लोगों से इन जीवों की पहचान करने की भी अपील की है। टिम का कहना है कि वो जीव किसी डरावनी फिल्म के जीवों की तरह दिख रहे थे।
महिला के बेटे टिम ने अपने फेसबुक पर इसका एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने लिखा था ''मेरी मां को आज सुबह किचन के फ्लोर से ये जीव मिले। इनमें से एक अभी भी जिंदा है। क्या कोई जानता है कि ये क्या हैं? निक्की इन्हें देखकर इतना डर गई है कि उसे अगले कई हफ्तों तक डरावने सपने आएंगे।' इसको देखकर लोग भी हैरान रह गए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने चूहे के बच्चे को नीचे से काट दिया हो। लेकिन इन जीवों ने सच में लोगों को हैरान किया।