अजब गजब

1955 में गायब हुआ विमान 37 साल बाद दूसरे देश में हुआ लैंड, रहस्य से उठा पर्दा तो मची भगदड़

इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 3:38 PM IST
914

नई दिल्ली। पृथ्वी की रचना आज से करीब 4.543 बिलियन साल पहले हुई थी। लेकिन आज भी पृथ्वी पर रहस्यों की दुनिया ने अपना बसेरा बना रखा है। धरती पर विद्यमान इस रहस्यों ने न सिर्फ आम लोगों को हिलाकर रख रखा है, बल्कि बड़े-बड़े वैज्ञानिकों की भी ज़िंदगी पर बोझ डाल रखा है। इस अजीबो-गरीब दुनिया में इस आधुनिक समय में भी अनोखे और रहस्यमयी किस्सों की भरमार है। ऐसा हो सकता है कि आप इन रहस्यों में से कई रहस्यों के बारे में जानते होंगे। लेकिन ऐसे भी रहस्यों की कोई कमी नहीं है, जिसके बारे में आपने आज तक सुना भी नहीं होगा।

इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। दरअसल आज हम एक रहस्यमयी विमान के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अपने उड़ान भरने के करीब 37 साल बाद लैंड किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के न्यूयॉर्क से साल 1955 में एक विमान ने उड़ान भरी थी। विमान संख्या 914 में कुल 57 यात्री सवार थे जो न्यूयॉर्क से मयामी जा रहे थे। लेकिन वह विमान मयामी पहुंचा ही नहीं।

जबकि आज के समय में भी एक साधारण विमान न्यूयॉर्क से मयामी तक पहुंचने में औसतन साढ़े तीन घंटे का समय लेता है। लेकिन यहां हम साल 1955 की भी बात करें तो अधिकतम 5 घंटे में विमान को मयामी पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन पूरी दुनिया उस वक्त दुविधा में पड़ गई जब 1955 में गायब हुआ विमान संख्या 914, 37 साल बाद पैरोटोस बेनोजोला एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस विमान के बारे में एयरपोर्ट के कंट्रोल टावर में भी कोई जानकारी नहीं थी।

लेकिन लैंडिंग के कुछ ही देर बाद इस विमान ने एक बार फिर उड़ान भरी और कुछ देर बाद आसमान में फिर लापता हो गया। जिसके बाद से दोबारा उस विमान का कोई पता नहीं चल पाया है। लापता विमान की खोज के लिए आज भी कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं। पैरोटोस बेनोजोला एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि विमान में बैठे लोग काफी घबराए हुए थे। हालांकि इस रहस्य में कितना सच है और कितना झूठ इस बारे में कहना काफी मुश्किल है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते