अजब गजब

समंदर से निकले इस ‘पत्थर’ ने सबको कर रखा है हैरान! छूने पर सामने आई ऐसी सच्चाई

समुद्र में तैरती इस चीज़ को देखते ही लोग हक्के-बक्के तब रह गए जब इस पत्थर जैसी चीज़ को लोगों ने तैरते हुए देखा।
2 min read
• •
Oct 15, 2018
mysterious object washes up on beach and nobody knows what it is
समंदर से निकले इस ‘पत्थर’ ने सबको कर रखा है हैरान! छूने पर सामने आई ऐसी सच्चाई

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले की बात है जब साउथ कैरोलिना के सीब्रूक आइलैंड के बीच लोगों को कुछ ऐसा दिखा जिसे देख सबके पसीने छूट गए। जिसने उसे देखा सब यही अंदाज़ा लगा रहे है कि, आखिर ये क्या हो सकता है? लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा था कि, आखिर यह चीज़ है क्या। लेकिन इसका आकार इसकी चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के सोशल मीडिया के इस ज़माने में देखते ही देखते इस अजीब चीज़ की फोटो वायरल होने लगी। हर कोई इस फोटो को देखकर अनुमान लगा रहा है। बता दें कि, इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, हर किसी को यह चीज़ एक पत्थर के समान लग रही है लेकिन इसे छूने पर इसकी असलियत का पता चलता है। समुद्र में तैरती इस चीज़ को देखते ही लोग हक्के-बक्के तब रह गए जब इस पत्थर जैसी चीज़ को लोगों ने तैरते हुए देखा। बता दें कि, स्थानीय लोगों ने इस अजीब से चीज़ को किनारे तक पहुंचाया फिर देखते ही देखते यह चीज़ सोशल मीडिया पर सबके कौतुहल का विषय बन गई।

लोगों का है यह मानना...

इस फोटो को लेकर लोगों का मानना है कि, यह नासा के बनाए किसी सेटेलाइट का पार्ट हो सकता है। वैसे तो दिखने में भले ही यह आपको चट्टान सा लग रहा हो लेकिन छूने में यह फोम की तरह है। आशंका यह भी जताई जा रही है क‍ि, यह किसी समुद्री जहाज का कोई हिस्सा भी हो सकता है। लेकिन इस समय स्थानीय लोगों के लिए अनुमान लगाने के लिए गरमा-गरम टॉपिक टाइप है। बाकी जैसे ही कोई पुष्‍ट जानकारी मिलती है, हम अपनी ख़बरों के ज़रिए आपको उसके बारे में बताएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, Lowcountry Marine Mammal Network नाम के एक एन.जी.ओ की वेबसाइट ने इस फोटो वो अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

Updated on:
15 Oct 2018 03:30 pm
Published on:
15 Oct 2018 03:30 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते