
Mehandipur Balaji Mandir : हमारे भारतवर्ष में कई तरह के नाम ग्रामी मंदिर हैं, जहां जाने से और दर्शन करने से मन की हर ईच्छा पूरी होती है। लेकिन कुछ मंदिर खास चर्चित हैं जैसे राजस्थान के दौसा में स्थित मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर। (Dausa Rajasthan Mandir) इस मंदिर की मान्याताएं, नियम काफी कठिन हैं, लेकिन फिर भी लोग यहां आते हैं और तमाम रहस्यों के बावजूद इसे पूजते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर भूतिया है और यहां के दृश्य देखकर लोगों की चींख निकल जाती है।
Secrets of Mehandipur Balaji Temple
राजस्थान के दौसा की दो पहाड़ियों के बीच मेहंदीपुर बालाजी (हनुमानजी का एक और नाम) का मंदिर स्थित है. यह मंदिर अपने रहस्यों और विचित्र नजारों की वजह से सभी को हैरत में डाल देता है। मान्यता है कि यहां आने से भूत-पिशाच भी कांपते है, इस मंदिर में खासतौर पर ऊपरी बाधाओं से पीड़तों को लेकर आया जाता है, हनुमानजी के चरणों में पहुंचने के बाद व्यक्ति पूर्ण रुप से स्वस्थ्य होकर घर लौटता हकमजोर दिल वाले लोग यहां आने से बचते हैं क्योंकि जिस तरीके से यहां पूजा होती है वो बहुत ही डरावनी है,
यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है, यहां लोगों को जंजीरों से बांधकर बुरी आत्मा को पीटा जाता है और फिर वो भाग जाती है, लोग यहां खुदपर उबलता पानी भी डालते हैं और दूर तक इसकी चीख सुनाई देती है, फिर भी यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
क्या चढ़ता है प्रसाद, क्या है सच्चाई (Truth of Prasad)
मेहंदीपुर बालाजी ऐसा मंदिर है, जहां आप किसी भी तरह के प्रसाद को ना ही खा सकते हैं और ना ही अपने साथ घर लेकर जा सकते हैं, यहां बालाजी को लड्डू, प्रेतराज को चावल और भैरों को ऊड़द का भोग चढ़ता है, ऐसे लोग जिनपर प्रेत बाधाओं का साया होता है, वे इस प्रसाद को खासकर अजीब हरकतें करने लगते हैं