अजब गजब

शादी के दो दिन बाद ही घर में हुई चोरी, दुल्हन ने चोरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

घर में आई तेज़-तर्रार बहू को पाने के बाद जहां ससुराल वाले बेहद खुश हैं, तो वहीं दूसरी ओर शहर के लोग भी लड़की को ऐसा रूप देख कर काफी हैरान हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 4:52 PM IST
haryana
शादी के दो दिन बाद ही घर में हुई चोरी, दुल्हन ने चोरों को पकड़ किया पुलिस के हवाले

नई दिल्ली। हरियाणा के पानीपत से एक लड़की की ऐसी दिलेरी सामने आई कि पूरा गांव उसका फैन बन गया। यहां के तहसील कैंप स्थित जवाहर नगर में हाल ही में लड़की की शादी हुई, जिसके बाद वह अपने ससुराल आ गई थी। ससुराल आने के दो दिन बाद ही चोरों ने उनके घर को अपना निशाना बना लिया। लेकिन घर में आई नई-नवेली दुल्हन के चट्टान जैसे बुलंद इरादों के बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम था। वैसे घर में आई बहू की दिलेरी से तो उसके ससुराल वाले भी वाकिफ नहीं थे। घर में अच्छा-खासा हाथ साफ करने के बाद भाग रहे चोरों को दुल्हन ने पकड़ लिया।

चोरों ने ससुराल से शगुन के पैसों से भरा बैग गायब कर दिया था। बताया जा रहा है कि बैग में लाखों रुपये थे, जिसे चोरों से छीनने के लिए लड़की ने उनके साथ हाथापाई भी कर ली थी। इतना ही नहीं चोरों को धूनने के बाद लड़की ने उनके कब्ज़े से बैग भी वापस ले लिया और उन्हें एक कमरे में बंद कर बाहर से दरवाज़ा लगा दिया। चोर को नियंत्रण में लेने के बाद लड़की के ससुराल वालों ने पुलिस को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नई-नवेली दुल्हन के कारनामे सुन खुशी से गदगद हो गई।

घर में आई तेज़-तर्रार बहू को पाने के बाद जहां ससुराल वाले बेहद खुश हैं, तो वहीं दूसरी ओर शहर के लोग भी लड़की को ऐसा रूप देख कर काफी हैरान हैं। बाद में परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दबंग बहू का यह रूप देख शहर के लोग ही नहीं, पुलिस वाले भी तारीफ कर रहे हैं। यह घटना पानीपत के तहसील कैंप स्थित जवाहर नगर की है। लड़की का नाम स्नेह है, बीते 21 सितंबर को उसकी इशांत के साथ शादी हुई थी। इशांत के पिता वीरेंद्र कुमार पेशे से गारमेंट्स कारोबारी हैं। पूरा मामला 23 सितंबर का है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते