अजब गजब

मेट्रो में बिना पैंट पहने ही यात्रा करते दिखे लोग, लड़कियां भी नहीं रहीं पीछे

14 जनवरी को न्यूयॉर्क, लंदन, बर्लिन, प्राग सहित दुनिया के कई देशों में 'नो पैंट्स डे' मनाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2019, 5:49 PM IST
half naked
मेट्रो में बिना पैंट पहने ही यात्रा करते दिखे लोग, लड़कियां भी नहीं रहीं पीछे

नई दिल्ली: दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर लोगों बिना पैंट पहने ही घर से बाहर निकल पड़े। बस, ट्रेन या कार जहां भी नजर गई लोग बिना पैंट के नजर आए। एक-दो, 10 या 20 नहीं, बल्कि ये संख्या सैकड़ों में थी। महिला हो या पुरुष सभी ऐसे ही दिखे।

क्यों अंडरवियर में ही घर से निकल पड़े सैकड़ों लोग?

दरअसल, 14 जनवरी को न्यूयॉर्क, लंदन, बर्लिन, प्राग सहित दुनिया के कई देशों में 'नो पैंट्स डे' मनाया गया है। लंदन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने के दौरान लोगों ने अपने ट्राउजर उतार दिए। लंदन में इस बार नो पैंट्स डे मना रहे लोग नेशनल गैलरी के पास जमा हुए। मेट्रो की यात्रा करने के दौरान सबने पैंट्स उतार दिए।

2012 में न्यूयॉर्क से हुई थी शुरुआत

बता दें, पहली बार 2002 में न्यूयॉर्क से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद यह यूरोप के कई देशों में मनाया जाने लगा। इसके पीछे का उद्देश्य लोगों को हंसाना है। 'नो पैंट्स डे' में किसी भी उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं। पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि पहले तो वह थोड़ा नर्वस थे, लेकिन बाद में हिचकिचाहट खत्म हो गई।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते