अजब गजब

इस पंप पर सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि मिलती हैं ये सब चीजें….

इस पेट्रोल पंप के बारे में जानकर हर कोई हैरान झारखंड में है ये पेट्रोल पंप
2 min read
• •
Jun 28, 2019
petrol pump
इस पंप पर सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं बल्कि मिलती हैं ये सब चीजें....

नई दिल्ली: अमूमन सभी लोग जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल पेट्रोल पंप पर मिलता है। इन दोनों चीजों के अलावा यहां कुछ और नहीं मिलता। हां अगर साथ में सीएनजी ( CNG ) पंप है तो जरूर मिल सकती है, लेकिन इन दिनों एक पेट्रोल पंप इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि यहां पेट्रोल और डीजल के अलावा भी कई और चीजें मिलती हैं। चौंकिए मत जनाब, वायरल हो रही फोटो तो यही बता रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया ( social media ) पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पेट्रोल पंप ( petrol pump ) के बाहर लगे साइन बोर्ड की तस्वीर है। जिस पेट्रोल पंप की तस्वीर वायरल हो रही है ये झारखंड की है। इस तस्वीर में सबसे खास बात ये है कि यहां लिखा है कि पेट्रोल, डीजल के अलावा यहां खाद, बीज, खेती का सामान, कीटनाशक दवाएं, नूतन लालटेन, नूतन चूल्हा, किताब, कॉपी और भी कई तरह के सामान मिलते हैं। ये बात हर किसी को हैरान कर रही है।

जिस यूजर ने इस फोटो को शेयर किया उसने बताया कि ये पेट्रोल पंप झारखंड ( Jharkhand ) के लातेहर में है। वैसे शहरी इलाकों में भी अब कई पेट्रोल पंप पर इन एंड आउट स्टोर खुल चुके हैं। जहां रिफ्रेशमेंटर और स्टेशनरी का सामान मिल जाता है। लेकिन चूल्हा, लालटेन और खाद-बीज जैसी चीजें बेचने वाला ये अनोखा पेट्रोल पंप है। यूजर ने बताया कि गांवों में ऐसी दुकानों की जरूरत है, जहां पर हर तरह का जरूरी सामान मिल सके। यूजर के मुताबिक जब वो नेतरहाट जा रहे थे तब उन्हें ये अनोखा पेट्रोल पंप नजर आया। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान है।

Published on:
28 Jun 2019 04:41 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते