अजब गजब

हे भगवान! दुनिया के इस सबसे आपत्तिजनक होटल में महिलाओं के शरीर पर परोसा जाता है खाना

जापान के इस होटल में लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है और इसके पीछे वजह है कि यहां प्लेट की जगह लड़की के शरीर पर खाना परोसा जाता है।

2 min read
Apr 25, 2018

आज का दौर प्रतियोगिता का है। हर कोई दूसरे से आगे बढ़ना चाहता है। रेस में आगे बढ़ने की चाहत में लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। बात स्कूल या कॉलेज की हो या फिर किसी अन्य व्यवसाय की, लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। आज वैश्वीकरण के इस दौर में ये प्रतियोगिता और भी ज्यादा बढ़ गई है। लोग एक देश से दूसरे देशों में आसानी से आते-जाते रहते हैं। ऐसे में ये मारामारी होटल इंडस्ट्रीज में भी देखने को मिलती है। कस्टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए रेस्टोरेंट व होटल्स में तरह-तरह के थीम्स को अपनाया जा रहा है।

आज हम आपको एक ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने तो इस मामले में हद ही कर डाली। जी, हां जापान का ये होटल इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहां खाना परोसने के लिए प्लेट या बाउल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि यहां लड़की के शरीर पर खाना परोसा जाता है। जापान के इस होटल का नाम Nyotaimori Experience है। अपनी इसी खासियत के चलते यहां हर वक्त लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है।

होटल में डायनिंग टेबल पर एक महिला लेटी रहती है और उसके शरीर के ऊपर तरह-तरह के व्यंजनों को सजाकर रख दिया जाता है। होटल में आने वाले कस्टमर्स महिला के शरीर पर रखे गए व्यंजनों को अपनी इच्छानुसार लेकर उसे खाते हैं।

बता दें जापान में शरीर पर खाना परोसने का चलन काफी समय पहले से था। Nyotaimori या बॉडी सुशी के नाम से मशहूर इस तरीके का चलन पहे चीन में था। Nyotaimori या बॉडी सुशी का अर्थ होता है शरीर पर बनी हुई प्लेट। कुछ जगहों में असली महिला की जगह केक या महिला के शरीर के आकार के पुतले में खाना परोसा जाता है।

'Nyotaimori Experience' होटल के वेबसाइट के मुताबिक जापान के अलावा वो अन्य कई देशों में भी अपना सर्विस दे रहे हैं। अपने वेबसाइट में होटल ने इस बात को स्वीकारा कि बॉडी सुशी का प्रचलन पहले चीन में था जिसका वहां के लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनका मानना था कि ये इंसान को परेशान या टॉर्चर करने का एक बेहद घटिया तरीका है। इससे इंसान के शरीर को लोग एक वस्तु के रूप में देखने लगे हैं। लोगों के विरोध की वजह से चीन सहित कई अन्य देशों में बॉडी सुशी पर प्रतिबंद्ध लगा दिया गया।

ये भी पढ़ें

रिलायंस जियो ने जापानी बैंकों के साथ किया 3,250 करोड़ रुपए का करार
Published on:
25 Apr 2018 08:39 am
Also Read
View All