अजब गजब

खबर गजब है- लाश से हीरे बनाती है ये कंपनी!

दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जो लाश से हीरे बनाने का काम करती है!
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2017, 4:25 PM IST
Diamond
Diamond

दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जो लाश से हीरे बनाने का काम करती है! हाल ही एक ऐसी तकनीक चर्चा में है, जिससे मृतकों के शरीर को हीरे में बदला जा रहा है। ये काम अलगोरदांज नाम की कंपनी कर रही है। अलगोरदांज का हिंदी में अर्थ हैता है यानि यादें। इस कंपनी का कारोबार स्वीटजरलैंड, जर्मनी और आस्ट्रिया तक फैला हुआ है। इस कंपनी के ज़रिए कोई भी अपने प्रिय मृत परिजन की यादों को हमेशा के लिए अपने साथ संजाए रख सकता है।

ये कंपनी मृत शरीर की राख को हीरे में तब्दील कर देती है। अलगोरदांज कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है।

दरअसल, रिनाल्डो विल्ली जब स्कूल में पढ़ते थे, तब उनको शिक्षक ने सब्जियों की राख को हीरे में बदलने के बारे में बताया था। तभी से रिनाल्डो विल्ली के मन में आया कि जैसे सब्जियों की राख से हीरा बनाया जा सकता है, वैसे ही मृत लोगों की राख से भी तो हीरा बनया जा सकता है।

रिनाल्डो विल्ली ने अपने इसी आइडिया पर काम किया और मृत लोगों की राख से सिंथेटिक हीरे को बनाते हुए अपनी कंपनी बना ली। ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में तब्दील कर रही है।

सिंथेटिक और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान सकता है। रिनाल्डो विल्ली के जरिए विकसित की गई तकनीक के ज़रिए अब बहुत से लोग अपने मृत परिजन की राख को एक हीरे के रूप में रखने के इच्छुक हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते