अजब गजब

अपनी इस सोच के चलते पाकिस्तान के तीन लोगों ने कर दिया ऐसा कांड, पूरी दुनिया पर मंडराया खतरा

पाकिस्तान सहित कुछ इस्लामिक देश ऐसे हैं जहां बच्चों को अल्लाह का दान समझा जाता है और इसी वजह से इस पर कोई रोक भी नहीं लगाई जाती है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 1:55 PM IST
मस्तान खान
अपनी इस सोच के चलते पाकिस्तान के तीन लोगों ने कर दिया ऐसा कांड, पूरी दुनिया पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली। दुनिया में जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जहां कुछ देशों में जनसंख्या नियंत्रित है वहीं कुछ विकसित देशों में यह कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। पाकिस्तान सहित कुछ इस्लामिक देश ऐसे हैं जहां बच्चों को अल्लाह का दान समझा जाता है और इसी वजह से इस पर कोई रोक भी नहीं लगाई जाती है।

अब आपको यकीन नहीं हो रहा तो आप पाकिस्तान के इन तीन पुरूषों को ही देख लीजिए, जो मजहब के नाम पर देश की जनसंख्या को बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। जी हां, हाल ही में पाकिस्तान में 3 ऐसे पुरुषों की लिस्ट जारी हुई है तीन या दस नहीं बल्कि पूरे सौ बच्चों पैदा किए हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा उन्होंने मजहब के नाम पर किया।

हम यहां बात कर रहे हैं 57 साल के वजीर गुलजार खान के बारे में जिनके बच्चों की संख्या 36 है। वजीर अभी अपनी अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता है। उसकी तीसरी पत्नी भी अभी गर्भवती है। गुलजार खान का कहना है कि, इस्लाम उन्हें परिवार नियोजन से रोकता है।

ईश्वर ने पूरी कायनात और सभी मुनष्यों को बनाया है, तो मुझे इस बात का हक नहीं है कि मैं बच्चे के जन्म की इस नेचुरल प्रक्रिया को रोकूं। गुलजार का तो यहां तक कहना है कि उसके बच्चों को क्रिकेट मैच खेलने के लिए किसी भी दोस्त की जरूरत नहीं।

इस लिस्ट में दूसरे व्यक्ति का नाम है मस्तान खान जिनकी उम्र 70 वर्ष है।मस्तान के परिवार में 15 भाई है। मस्तान की 3 पत्नियां हैं और खुद के 22 बच्चे हैं।

मस्तान के नाती-पोतों की संख्या कितनी है यह खुद मस्तान को ही नहीं मालूम। मस्तान के अनुसार, उनकी गिनती नहीं की जा सकती। उसने कहना कि अल्लाह ने वादा किया है कि वह भोजन और सारे संसाधन हमें मुहैया करवाएगा।

आपको बता दें कि, विश्व बैंक और सरकारी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की बर्थ रेट दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है जो कि वाकई में चिंताजनक है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते