अजब गजब

इस मंदिर में होती है सिर्फ मेंढक की पूजा, तंत्रवाद के लिए है मशहूर

अपने देश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर है जो दुनिया में मशहूर है। कुछ ऐसे मंदिर भी है जहां केवल जानवरों की पूजा की जाती है। यह पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, आज आपको बताने जा रहे है देश के एक मात्र ऐसे मंदिर के बारे में जहां पर मेंढक की पूजा की जाती है।
2 min read
Sep 29, 2020
Frog Temple
Frog Temple

अपने देश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर है जो दुनिया में मशहूर है। देवी-देवताओं के अलावा यहां पर जानवरों की भी पूजा होती है। कुछ ऐसे मंदिर भी है जहां केवल जानवरों की पूजा की जाती है। यह पढ़कर आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। जी हां, आज आपको बताने जा रहे है देश के एक मात्र ऐसे मंदिर के बारे में जहां पर मेंढक की पूजा की जाती है। बताया जाता है कि यह मंदिर मांडूक तंत्र पर आधारित है। शिवजी मेंढक की पीठ पर विराजमान हैं। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में खास बातें…

महान तांत्रिक ने की थी वास्तु परिकल्पना
बताया जाता है कि यह देश में एक मात्र मेंढक मंदिर है जो उत्तरप्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले के ओयल कस्बें में स्तिथ है। यह मेंढक मंदिर करीब 200 साल पुराना है। मान्‍यता है कि सूखे और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर की वास्तु परिकल्पना कपिला के एक महान तांत्रिक ने की थी। तंत्रवाद पर आधारित इस मंदिर की वास्तु संरचना अपनी विशेष शैली के कारण यह सभी को बहुत पसंद है।

हर किसी की मनोकामना होती है पूरी
बताया जाता है कि यह जगह ओयल शैव संप्रदाय का प्रमुख केंद्र था और यहां के शासक भगवान शिव के उपासक थे। इस कस्बे के बीच मंडूक यंत्र पर आधारित प्राचीन शिव मंदिर भी है। यह क्षेत्र ग्यारहवीं शताब्‍दी के बाद से 19वीं शताब्‍दी तक चाहमान शासकों के आधीन रहा। चाहमान वंश के राजा बख्श सिंह ने ही इस अद्भुत मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर की दीवारों पर तांत्रिक देवी-देवताओं के मूर्तियां लगी हुई हैं। मंदिर के अंदर भी कई विचित्र चित्र भी लगे हुए हैं। इस मंदिर में दीपावली और महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्‍या में भक्त आते हैं। मान्यता है कि मंदिर में पूजा करने पर हर किसी की मनोकामना पूरी होती है और विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

Published on:
29 Sept 2020 10:14 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते