अजब गजब

मंडप में सात फेरे ले रहा था युवक, अचानक किया ऐसा काम कि सब रह गए हैरान

आमतौर पर लोग अपनी अकेली पत्नी से ही काफी डरते हैं, लेकिन इस युवक ने एक ही समय में दो दुल्हनों का पति बनकर सबको हैरान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 11:16 AM IST
marriage
मंडप में सात फेरे ले रहा था युवक, अचानक किया ऐसा किया कि सब रह गए हैरान

नई दिल्ली। आमतौर पर लोग अपनी अकेली पत्नी से ही काफी डरते हैं, लेकिन एक युवक ने एक ही समय में दो दुल्हनों का पति बनकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद से ही दूल्हे के साथ दोनों दुल्हनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह घटना पाकिस्तान के मुल्तान की है, जहां इस व्यक्ति ने एक साथ दो दुल्हन लाकर कारनामा किया है। वैसे तो कुछ देशों और कुछ धर्मों में दो महिलाओं से शादी करना अवैध है और समाज द्वारा भी इसे सही नहीं माना जाता है लेकिन कुछ देशों के कानून और वहां के धर्म लोगों को दो शादी करने की अनुमति देते हैं। बता दें कि युवक ने जिन दो लड़कियों को अपनी दुल्हन बनाया है उनमें से एक उससी बुआ की बेटी है जबकि दूसरी उसकी चाची की बेटी है।

युवक के इस साहसी कदम के कारण उसके दोस्तों और परिजनों में खासा उत्साह है। इसके बाद से लोग युवक को नायक कहकर बुला रहे हैं। वहीं लड़कियों के परिजन भी युवक के इस फैसले से काफी उत्साहित हैं, उनका कहना है कि उनका दामाद बहुत बहादुर इंसान हैं जिसने एक साथ दो शादी करने का कठिन फैसला लिया है। इस शादी से परिवार एक बना रहेगा और इससे भी अधिक हम तीनों परिवारों में विश्वास और प्यार बढ़ेगा।

खास बात यह है कि इस शादी से दोनों दुल्हन को अपने चचेरे भाई से विवाह करने में कोई आपत्ति नहीं थी जबकि आमतौर पर कोई भी महिला अपनी सौतन को देखना तक पसंद नहीं करती है। वहीं शादी के पीछे लोग अलग-अलग तरह के तर्क दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह तीनों परिवारों के आपसी समझौते का उत्सव है। खैर आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह युवक अपनी दोनों पत्नियों को बराबर प्यार दे पाएगा।

Updated on:
22 Oct 2018, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते