अजब गजब

बकरीद पर इस मुस्लिम ने किया परंपराओं को किया दरकिनार, दी ऐसी चीज की कुर्बानी नहीं होगा यकीन

यहां रह रहे एक मुस्लिम शख्स ने बरसों पुराने रिवाज़ को भूलकर कुछ अलग करने की ठानी। गौरतलब है कि, आमतौर पर इस दिन बकरों की कुर्बानी दी जाती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 1:49 PM IST
people celebrating eco friendly bakrid in lucknow
बकरीद इस मुस्लिम ने किया परंपराओं को किया दरकिनार, दी ऐसी चीज की कुर्बानी नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। आज के दिन त्याग के पर्व ईद उल अजहा को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, बकरीद इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने जुलहिज्जा की 10 तारीख को मनाई जाती है। आज के दिन बकरीद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में नवाबों के शहर लखनऊ से एक अनोखी खबर सुनने को मिल रही है। यहां रह रहे एक मुस्लिम शख्स ने बरसों पुराने रिवाज़ को भूलकर कुछ अलग करने की ठानी। गौरतलब है कि, आमतौर पर इस दिन बकरों की कुर्बानी दी जाती है। लखनऊ में कुछ लोगों ने इस बार ईको-फ्रेंडली बकरीद मनाने की तैयारी की है। इस बार ये लोग बकरे की जगह केक काटेंगे। इस केक पर बकरे की फोटो लगी हुई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मुस्लिम शख्स ने बताया कि, 'बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की प्रथा ठीक नहीं है। मैं सबसे अपील करता हूं कि इस बकरीद को जानवर काटकर नहीं बल्कि केक काटकर मनाएं। जुलहिज्जा महीने की 4 से 12 तारीख तक मुसलमान हज करने मक्का आते हैं, जो इस्लाम धर्म के 5 अहम कर्तव्यों में से एक है। हर सक्षम मुस्लिम को हज करना अनिवार्य है। इस्लाम धर्म का खास त्यौहार ईद-उल-जुहा दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी जाती है।

क्यों दी जाती है कुर्बानी...

ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का। साथ ही ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है। बकरीद के दिन इसलिए बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी दी जाती है। पैगंबर हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेने चाहते थे उन्होंने इसके लिए हजरत इब्राहिम के प्रिय बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने के आदेश उन्हें दिया। जिसके बाद इब्राहिम ने अपने सबसे प्यारी चीज़ यानी की उनके बेटे की कुर्बानी देने की ठानी और आंखों पर उन्होंने काली पट्टी बांधकर अपने बेटे की कुर्बानी दे दी और जब आंखो से पट्टी हटाई तो बेटे की जगह बेदी पर कटा हुआ भेंड़ जैसा जानवर पाया बस तभी से अल्लाह को कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई और आजतक निभाई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते