अजब गजब

स्वच्छता अभियान को बरकरार रखने के लिए यहां लोगों को चुकानी पड़ रही है भारी कीमत, पूरी खबर उड़ा देगी होश

हम आपको एक ऐसे टॉयलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। आखिर एक सार्वजनिक टॉयलेट की ऐसी भी क्या खासियत हो सकती है ?
2 min read
Jul 13, 2018
pay and use toilet
स्वच्छता अभियान को बरकरार रखने के लिए यहां लोगों को चुकानी पड़ रही है भारी कीमत, पूरी खबर उड़ा देगी होश

नई दिल्ली। मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को लेकर भारत में लोग काफी जागरूक हो चुके हैं। घर-घर में लोग टॉयलेट बनाकर उसका इस्तेमाल करें इस बात पर भी काफी जोर दिया जा रहा है।

जगह-जगह पेय एंड यूज टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं ताकि लोग बेसिक हाईजिन का ख्याल रख सकें। इन सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी जेब से ज्यादा से ज्यादा 5 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन अब हम आपको एक ऐसे टॉयलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।

आखिर एक सार्वजनिक टॉयलेट की ऐसी भी क्या खासियत हो सकती है जिसके चलते 1 हजार तक की रकम खर्च करनी पड़ती है?

सबसे पहले बता दें यह टॉयलेट भारत के किसी शहर में नहीं बल्कि न्यूयॉर्क के मैनहेटन में स्थित है। यहां के मशहूर 'Guggenheim' म्यूजियम में स्थित है। अब आपको बताते हैं कि इसके पीछे हजार रुपए खर्च करने की वजह। दरअसल, यह टॉयलेट 18 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है। म्यूजियम में बने इस शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को 2-2 घंटे तक लाइन में लगना पड़ता हैं।

इस टॉयलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि म्यूजियम के अंदर जाने वाला कोई भी शख्स इसका इस्तेमाल कर सकता है। हर बार इसके यूज करने के लिए 15 डॉलर (लगभग 1000 रुपए) की एंट्री फीस लगती है, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। टॉयलेट के अंदर जाने के लिए लोगों को करीब 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। म्यूजियम में खास इस टॉयलेट के लिए अलग से एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है। इसके अलावा एक सफाई कर्मचारी भी हर समय मौजूद रहता है जो हर इस्तेमाल के बाद इसकी सफाई करता है।

इस अजीबोगरीब टॉयलेट को बनाने में करीब 1 मिलियन डॉलर से 1.7 मिलियन डॉलर (6.8- 11 करोड़ रुपए) का खर्च आया है।पहले यहां चीनी मिट्टी की एक टॉयलेट सीट रखी हुई थी। बाद में इसे गोल्ड सीट में बदलकर यूनिसैक्स टॉयलेट बना दिया गया। आम जनता के लिए सोने की बनी यह टॉयलेट सीट वाकई में काफी गजब है।

Published on:
13 Jul 2018 01:20 pm