अजब गजब

पुलिस ने पहले किया गिरफ्तार और फिर अपने ही खर्च पर इस शख्स को भेजा घर, वजह है हैरान करने वाली

इस शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा पुलिस ने ऐसे की मदद पुलिस की हो रही है तारीफ
2 min read
Apr 08, 2019
chennai police
पुलिस ने पहले किया गिरफ्तार और फिर अपने ही खर्च पर इस शख्स को भेजा घर, वजह है हैरान करने वाली

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सुना है कि पुलिस ( Police ) ने किसी शख्स को पहले गिरफ्तार किया और फिर अपने ही खर्च पर उसे घर भेजा हो। शायद नहीं सुना होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां सूडान ( Sudan ) के रहने वाले एक 27 साल के छात्र के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। चेन्नई पुलिस की मदद के बाद ये शख्स तीन साल बाद अपने घर पहुंचा। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं कि आखिर चेन्नई पुलिस ( Chennai Police ) ने ऐसा क्या किया जिसके बाद ये छात्र 3 साल बाद अपने घर लौट पाया।

साल 2010 में मुस्तफा नाम का ये छात्र भारत ( India ) पढ़ने आया था। मुस्तफा ने चेन्नई ( Chennai ) के एक कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन 2016 में जब फाइनल पेपर हुए तो वो फेल हो गया। हालांकि, इसके बाद वो वापस अपने देश सूडान चला गया और फिर से परीक्षा देने के लिए उसी साल वापस भारत आया था। इस बार भी वो फेल हो गया और साथ ही उसके वीजा की अवधि भी समाप्त हो गई। इसके बाद मुस्तफा ने भारत में ही रूकने का फैसला किया क्योंकि न तो उसके पास पढ़ाई के पैसे बचे थे और न ही घर लौटने के। इसके बाद मुस्तफा ने मरीना बीच ( Marina beach ) के पास छोटी सी नौकरी की, लेकिन 2 अगस्त 2018 को एक लड़ाई के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, दिसंबर में उसे रिहा कर दिया गया। वहीं चेन्नई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मुस्तफा घर जाना चाहता था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद चेन्नई पुलिस कमिश्नर की सहमति के बाद पुलिस वालों ने खुद 70 हजार रुपये इकट्ठे किए और 8 हजार रुपये मुस्तफा के के दोस्तों ने दिए। इन पैसों से मुस्तफा को घर भेज दिया गया। इसके बाद चेन्नई पुलिस की तारीफ हो रही है।

Updated on:
08 Apr 2019 01:52 pm
Published on:
08 Apr 2019 01:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते