अजब गजब

पुलिस की ही आंखों के सामने उनकी कार लेकर फरार हो गया मुजरिम, दूसरी बार भी इस तरह से दिया चकमा

इस बार पुलिस की कार लेकर भागा डेविस पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों को सावधानी पूर्वक रहने की चेतावनी दी गई है खतरनाक अपराधियों की लिस्ट में शामिल है डेविस का नाम
2 min read
• •
Mar 18, 2019
travis lee davis
पुलिस की ही आंखों के सामने उनकी कार लेकर फरार हो गया मुजरिम, दूसरी बार भी इस तरह से दिया चकमा

नई दिल्ली। दुनिया में अपराधियों की कोई कमी नहीं है। कुछ अपराधी तो ऐसे भी हैं जो खूंखार होने के साथ काफी चालाक भी हैं और इसी के चलते इस तरह के क्रिमिनल्स ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। आज एक ऐसे ही क्रिमिनल की बात हम करने जा रहे हैं जिसकी हरकतों के बारे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

हम यहां बात कर रहे हैं ट्रेविस ली डेविस के बारे में जो 30 साल का एक खूंखार अपराधी है। उस पर एक महिला के अपहरण का आरोप है और इसके साथ ही बाल अधिकार, घरेलू हिंसा और जमानत उल्लंघन के मामलों में भी वह पहले आरोपी साबित हो चुका है।

हाल ही में डेविस अमरीका के मिसौरी में स्थित पेटिस काउंटी जेल से भाग निकला। जेल तोड़कर भागने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ भी लिया, लेकिन दूसरी बार भी वह ऐसा करने में कामयाब हो गया। हद तो तब हो गई जब पुलिसवालों ने देखा कि डेविस पुलिस वालों की कार चुराकर भाग रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में कहा है कि जब पहली बार डेविस ने जेल तोड़कर भागा था तो पुलिस ने तीन दिन बाद ही जेल से करीब 564 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओकलाहोमा कार पार्क से उसे पकड़ा था।

उस वक्त पुलिस के लिए यह किसी जैकपॉट लगने से कम नहीं था, लेकिन इसके कुछ ही मिनट बाद वह दोबारा वहां से फरार हो गया। इस बार वह पुलिस की कार लेकर रफूचक्कर हो गया जबकि उसके हाथों में हथकड़ियां भी लगी थीं।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि चूंकि उसके हाथों में हथकड़ी थी इस वजह से वह कार से कुछ ही दूरी तक भाग सका। हाथ बंधे होने की वजह से वह कार ठीक से ड्राइव नहीं कर पा रहा होगा जिस वजह से कार जंगल में एक पेड़ से टकरा गई और डेविस छलांग लगाकर उस जगह से नौ दो ग्यारह हो गया।

कयास इस बात की लगाई जा रही है कि कार से कूदने के बाद डेविस मालगाड़ी में बैठकर भाग गया होगा। ऐसे में पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा है। डेविस के शरीर पर कई टैटू बने हैं और गले पर आंख का एक टैटू बना हुआ है।

Published on:
18 Mar 2019 01:25 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते