अजब गजब

भारत में बिना नाम का है यह इकलौता रेलवे स्टेशन! पीछे का सच जानने के बाद भन्ना जाएगा दिमाग

इस बेनाम रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री 'कमले', 'बड़कीचांपी', 'छोटकीचांपी', 'सुकुमार' आदि गांवों के निवासी होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 10:16 AM IST
kamle
भारत में बिना नाम का है यह इकलौता रेलवे स्टेशन! पीछे का सच जानने के बाद भन्ना जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। भारतीय रेल महज देश की लाइफलाइन ही नहीं बल्कि ज़िंदगी भी है। हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी रेल में ज़रूर सफर किया होगा। लेकिन क्या आपने कोई ऐसा रेलवे स्टेशन देखा है जिसका कोई नाम ही न हो। चौंक गए न, जी हां.. ऐसा एक रेलवे स्टेशन है जिसका कोई नाम ही नहीं है। बिना नाम का यह रेलवे स्टेशन भारत के झारखंड में स्थित है, जो अपने नाम के लिए आज भी संघर्ष कर रहा है। झारखंड की राजधानी रांची से एक सवारी गाड़ी निकलती है, जो टोरी तक चलती है। यह ट्रेन इस बेनाम रेलवे स्टेशन पर भी रुकती है।


यहां से होकर जाने वाली ट्रेन से कई लोग यहां चढ़ते-उतरते भी हैं। आमतौर पर इस बेनाम रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री 'कमले', 'बड़कीचांपी', 'छोटकीचांपी', 'सुकुमार' आदि गांवों के निवासी होते हैं। अब आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस रेलवे स्टेशन का नाम अभी तक रखा क्यों नहीं गया है। तो चलिए अब हम आपके इस सवाल का जवाब दे दें। दरअसल इस रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर काफी विवाद चल रहा है।

साल 2011 में बने इस रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर यहां के दो गांवों के बीच विवाद है। कमले गांव के लोगों का कहना है कि यह रेलवे स्टेशन उनके गांव की जमीन पर बना है, तो इसका नाम भी उनके गांव पर ही होना चाहिए। बता दें कि इस स्टेशन पर उतरने वाले यात्री बड़कीचांपी की टिकट कटवाते हैं। बड़कीचांपी भी यहां का एक गांव है।


कमले गांव के लोगों ने बताया कि इस रेलवे स्टेशन को बनाने में उनके गांव के लोगों ने अपना पसीना बहाया है। लेकिन प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है। कई बार इस रेलवे स्टेशन को बड़कीचांपी नाम देने की कोशिश की गई, लेकिन कमले गांव के लोगों ने भारी विरोध कर इसे पूरा नहीं होने दिया। लेकिन यहां एक बात तो साफ है कि सरकार की नज़रों में इस रेलवे स्टेशन का नाम बड़कीचांपी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते