अजब गजब

दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

सफेद रंग की इस बिल्ली की खासियत इसकी एक आंख नीली और दूसरी पीली है। इस खूबसूरत बिल्ली ने परिवार को मोहित कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 3:21 PM IST
rare species cat
rare species cat

नई दिल्ली। आपने अब तक कई प्रकार की बिल्ली देखी होगी। कई बिल्ली को पालते है। यह पार्क से लेकर बिस्तर पर उनके साथ रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ बिल्ली की तस्वीरें वायरल हो रही है। सफेद रंग की इस बिल्ली आंखे देखकर हर कोई हैरान है। आपको यह जानकर ताजूब होगा कि इसकी एक आंख नीली और और दूसरी पिली। दिखने में यह बिल्ली बहुत ही खूब सूरत नजर आती है। खबरों के अनुसार यह मध्य प्रदेश के बैतूल में देखी गई है।

यह भी पढ़े :— यहां अपने आप चलते है पत्थर, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

रास्ते में मिली थी बिल्ली
सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली को लेकर कौतूहल मचा हुआ है। खबरों के अनुसार, यह मामला बैतूल के सारणी का बताया जा रहा है। अनुभव सिंह नाम के शख्स के घर यह अनोखी बिल्ली है। एक बार वह किसी काम से सारणी से भोपाल जा रहे थे। तभी रास्तें देखा कि एक बिल्ली अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़ी हुई थी। पेड़ के नीचे कुछ कुत्तों ने उसे घेर रखा था। अनुभव ने कुत्तों को वहां से भगाकर बिल्ली के अपने साथ ले आए।

ब्लू और गोल्डन कलर की आंखें
अनुभव ने बताया कि घर पर लाने के बाद देखा कि उसकी आंखे अलग अलग रंग की है। सफेद रंग की बिल्ली की एक आंख ब्लू और दूसरी आंख गोल्डन कलर की है। अनोखा नजारा देखकर घरवाले चकित रह गए और उन्होंने तय किया इस बिल्ली को पालेंगे। परिवार वाले बिल्ली को प्यार से हैजी बुलाते है। इस सुंदर बिल्ली ने परिवार के साथ देखने वाले का भी मन मोह लिया। खबरों के अनुसार, यह बेहद दुर्लभ बिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में आंकी गई है। भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपए है। इस बिल्ली को खाओ मेनी कैट कहते है और ज्यादातर थाईलैंड के जंगलों में पाई जाती है। यह दुर्लभ बिल्ली बहुत होशियार और चंचल स्वभाव की होती है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर