अजब गजब

सफेद जिराफ और उसके बच्चे को उतारा मौत के घाट, खत्म होने की कगार पर दुर्लभ जानवर का वजूद

White giraffe killed : केन्या के गरिसा काउंटी के गांव से बरामद हुए जानवर के शव मुनाफा कमाने के मकसद से दुर्लभ जानवरों की ली गई जान
2 min read
• •
Mar 12, 2020
giraff.jpeg
White giraffe killed

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे जीव-जंतु हैं जिनका वजूद खतरे में हैं। वहीं कई जानवर ऐसे ही जिनका नाम-ओ-निशान तक मिट चुका है। ऐसा ही एक दुर्लभ जानवर है सफेद जिराफ (white giraffe)। दुनिया में इनकी संख्या गिनती में बचे हुए थे, लेकिन केन्या (Kenya) में जिराफ और उसके बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। ऐसे में अब पूरी दुनिया में महज एक ही सफेद जिराफ बचा हुआ है।

दुर्लभ जानवर की ऐसे निर्मम तरीके से हुई हत्या (brutally killed) से लोगों का दिल दहल उठा है। मालूम हो कि ये सफेद जिराफ पहली बार साल 2017 में केन्या के इशाकबीनी कंजर्वेशन में देखने को मिला था। उस वक्त उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सफेद मादा जिराफ के साथ उसका 7 महीने का बच्चा भी था।

इस खूबसूरत जानवर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते थे। मगर फॉरेस्ट रेंजर्स को उत्तर-पूर्वी केन्या में गरिसा काउंटी के गांव में दोनों के शव बरामद हुए हैं। इससे इलाके में तहलका मच गया। इशाकबिनी कंजर्वेशन के मैनेजर मोहम्मद अहमद नूर का कहना है कि सफेद मादा जिराफ और बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है। शिकारियों ने मुनाफा कमाने के अलावा किसी दूसरे मकसद से इनकी जांच की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस सिलसिले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारों के मुताबिक अब दुनिया में महज एक ही सफेद दुर्लभ जिराफ बचा हुआ है, वो भी केन्या में ही मौजूद है।

Published on:
12 Mar 2020 08:14 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते