विमान के सफेद रंग के पीछे दूसरा कारण भी पूरी तरह से वैज्ञानिक तर्कों पर आधारित है।
नई दिल्ली। आप बेशक कभी हवाई जहाज में यात्रा न किये हों, लेकिन आपने हवाई जहाज को कम से कम देखा तो ज़रूर होगा। आपने ये भी देखा होगा कि यात्रियों को आसमान की सैर कराने वाले हवाई जहाज का रंग सफेद होता है। हालांकि कुछ हवाई जहाज के रंग अन्य रंगों के भी हो सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर विमानों के रंग सफेद ही होते हैं। जहां तक हमारा ख्याल है, आपने कभी विमान के रंग को लेकर कभी सोच-विचार नहीं किया होगा कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है? चलिए आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
हवाई जहाज के सफेद रंग होने के पीछे दो मुख्य वजहें होती हैं और दोनों ही वजहें पूरी तरह से साइंटिफिक हैं। आसमान में उड़ने वाले ज़्यादातर विमान के रंग सफेद इसलिए होते हैं, क्योंकि सफेद रंग गरमी को कुचालक होता है। उड़ान के समय विमान को सूरज की भीषण गरमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विमान का सफेद रंग ही सूरज की जलाती गरमी का सामना करता है। इसके अलावा सफेद रंग सूर्य की ऊर्जा को परिवर्तित भी करने में सक्षम होता है। जिसकी वजह से विमान सूरज की असहनीय ऊर्जा को भी आसानी से बर्दाश्त कर लेता है और सतह को गरम नहीं होने देता।
विमान के सफेद रंग के पीछे दूसरा कारण भी पूरी तरह से वैज्ञानिक तर्कों पर आधारित है। विमान को सफेद रंग देने के पीछे दूसरी वजह ये है कि क्रैश के बाद इसे आसानी से ढूंढा जा सकता है। सफेद रंग को हम दूर से भी देख सकते हैं। क्योंकि कई बार अन्य रंगों के दुर्घटनाग्रस्त विमानों को ढूंढने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही विमान उड़ाने वाले पायलटों को भी सफेद रंग से काफी मदद मिलती है। तो यही वे वजहें हैं जिनकी वजह से विमानों को सफेद रंग दिया जाता है।