अजब गजब

पिज्जा लेकर 800 Km दूर डिलिवरी करने पहुंचा रेस्टोरेंट मैनेजर, ये है वजह

अमरीका के मिश‍िगन में एक पिज्‍जा रेस्टोरेंट ने कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 21, 2018
omg
पिज्जा लेकर 800 दूर डिलिवरी करने पहुंचा रेस्टोरेंट मैनेजर, ये है वजह

नई दिल्ली: अमरीका के मिश‍िगन में एक पिज्‍जा रेस्टोरेंट ने कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। रेस्टोरेंट ने एक कैंसर पीड़‍ित के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरने के लिए 800 किमी दूर पिज्‍जा डिलीवर किया है।

अक्सर खाते थे स्टीव्स पिज्जा, लेकिन...

दरअसल, जूली और रिच मोर्गन 25 साल तक मिशिगन सिटी में रहे। इस दौरान वह अकसर 'स्टीव्स पिज्जा' खाते थे। लेकिन, बाद में दंपति मिशिगन से इंडियानापोलिस शिफ्ट हो गए। दोनों को 'स्टीव्स पिज्जा' का टेस्ट हमेशा याद आता रहा। पिज्जा खाने के लिए दोनों ने मिशिगन का एक ट्रिप प्लान किया, लेकिन इससे पहले कि वह वहां जाते रिच की तबीयत खराब हो गई। वह आईसीयू में पांच दिन तक रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कैंसर है और वह ज्यादा दिन तक जीवित नहीं रहेंगे।

पिता ने रेस्टोरेंट में किया काॅल

रिच को कैंसर की बात पता चलते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन इसी बीच रिच के पिता ने अपने बेटे के लिए कुछ स्‍पेशल करने का प्लान किया। उन्‍होंने स्‍टीव्‍स पिज्‍जा को फोन लगाया और उनके कहा कि क्‍या वह उनके बेटे की खुशी के लिए एक कार्ड सरीखा कुछ भेज सकते हैं।

रेस्‍त्रां मैनेजर ने दिखाई इंसानियत

रेस्टोरेंट के मैनेजर डाल्टन ने वो किया जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। डाल्टन ने पूछा कि आप ये बताएं कि आपके बेटे को कौन सा पिज्जा पसंद है। पिता ने बताया कि उनका परिवार मिशीगन से 800 किमी दूर इंडियानापोलिस में रहता है। 800 किमी लंबा ड्राइव कैसे हो पाएगा? डाल्टन ने कहा कि वह खुद कार ड्राइव कर पिज्जा लेकर आएंगे। जूली ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, ''मैं और रिच सो चुके थे। रात करीब 12:30 बजे रात को डाल्टन ने हमारे दरवाजे की बैल बजाई। वह दो एक्स्ट्रा पिज्जा भी लेकर आए थे।''

Published on:
21 Oct 2018 01:11 pm