अजब गजब

सोने की कारों में घूमता था ये शहज़ादा, लगा 3 करोड़ का जुर्माना

अरब के शहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह बीते दिनों जब ब्रिटेन घूमने आए तो उन्होंने अपनी सोने की सुपर कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर को लंदन के मेफेयर स्ट्रीट पर गलत तरीके से पार्क कर दिया था। इस पर पुलिस ने उन्हें तीन करोड़ रुपए जुर्माने का गोल्डन टिकट थमा दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2016, 2:05 PM IST
p1
p1

तुर्की बिन अब्दुल्लाह सऊदी अरब के शहज़ादा हैं। शहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह बीते दिनों तब चर्चा में आये जब उन्हें पहली बार लंदन की सड़कों पर अपने सोने की कारों के काफिले के साथ घूमते देखा गया था। उनकी गोल्डन कारों के काफिले में रॉल्स रॉयस फेंटम कूपे, मर्सिडीज, हमर और लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर जैसे सुपर कार शामिल हैं, जिन्हें वो अक्सर एक साथ लेकर सड़कों पर दिखायी देतें हैं।


बीते दिनों जब वो ब्रिटेन घूमने आए तो उन्होंने अपनी सोने की सुपर कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर को लंदन के मेफेयर स्ट्रीट पर गलत तरीके से पार्क कर दिया था। इस पर पुलिस ने उन्हें तीन करोड़ रुपए जुर्माने का गोल्डन टिकट थमा दिया। ये कोई पहला मामला नहीं, जिसमें बिन अब्दुल्लाह ने इतना बड़ा जुर्माना दिया हो, वो अक्सर ऐसे जुर्माने भरते रहते हैं।

शहजादे तुर्की बिन अब्दुल्लाह की गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हुए हैं। राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह के इंस्टाग्राम अकाउंट को 73 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने अकाउंट पर इन्होंने अब तक 180 से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। अधिकतर वीडियो और तस्वीरों में उनकी गाड़ियां ही नजर आ रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते