अजब गजब

गुफा से मिली हजारों साल पुरानी एक बच्ची की हड्डी, परीक्षण कर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जिस बच्ची के अवशेष गुफा में मिले हैं उसकी मां निएंडरथल प्रजाति की थी, जबकि पिता डेनिसोवन प्रजाति से थे।
2 min read
• •
Aug 25, 2018
गुफा से मिली हजारों साल पुरानी एक बच्ची की हड्डी
गुफा से मिली हजारों साल पुरानी एक बच्ची की हड्डी, परीक्षण कर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली।निएंडरथल और डेनिसोवन ये दोनों ही इंसानों की दो अलग-अलग प्रजातियां थी। इंसानों की ये दोनों प्रजातियों के अवशेष कुछ समय पहले रूस में मिली थी। करीब 50 हजारर साल बाद अब वैज्ञानिकों के एक समूह ने पता लगाया है कि उन दोनों की एक बेटी थी। जी हां, इस गुफा में मिले हड्डियों के अवशेषों का जब डीएनए परीक्षण किया गया तो यह बात साबित हुई।

जिस बच्ची के अवशेष गुफा में मिले हैं उसकी मां निएंडरथल प्रजाति की थी, जबकि पिता डेनिसोवन प्रजाति से थे। समय के साथ-साथ इंसानों की ये दोनों प्रजातियां ही गायब हो गई। गुफा से जो अवशेष मिले हैं वह बच्ची निएंडरथल और डेनिसोवन इन दोनों प्रजातियों का मिश्रण थी।

वैज्ञानिकों का ऐसा कहना है कि निएंडरथल मानव प्रजाति आधुनिक मानव के सबसे नजदीक थे।वैज्ञानिकों ने जब इनकी खोपड़ी का अध्ययन किया तो पाया कि उनकी आंखे वर्तमान इंसानों की तुलना में काफी बड़ी थी।निएंडरथल उस समय विलुप्त हुए जब प्रारंभिक दौर में आधुनिक मनुष्य अफ्रीका से यूरोप पहुंचे थे। आज से करीब 50 हजार साल पहले निएंडरथल लगभग पूरे यूरोप और एशिया में फैले हुए थे।

निएंडरथल और डेनिसोवन हमारे जैसे ही थे। हालांकि उनकी अपनी अलग प्रजाति थी। जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवॉल्यूशनरी अंथ्रोपोलॉजी के शोधकर्ता विवियन स्लोन का कहना है कि, रिसर्च और पहले के अध्ययनों से इस बात का पता चलता है कि निएंडरथल और डेनिसोवन शायद कभी मिले होंगे।

दोनों के बीच संबंध भी हुए होंगे। इसी वजह से वह बच्ची पैदा हुई है। हालांकि वैज्ञानिक खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि उन्हें इस तरह के प्रमाण मिलें।

आपको बता दें कि रूस के डेनिसोवा की पहाड़ियों में कई साल पहले पुरातत्वविदों को हड्डी का ण्क टुकड़ा मिला था।

टोरंटो यूनिवर्सिटी के बेंस विओला का कहना था कि, यह टुकड़ा एक बड़ी सी हड्डी का हिस्सा था। जिससे वैज्ञानिकों को यह अनुमान लगाने में सहायता मिली कि इस बच्ची की उम्र महज 13 साल होगी।

Published on:
25 Aug 2018 03:53 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते