अजब गजब

यहां 18 साल तक की लड़कियों को जबरदस्ती किया जाता है गर्भवती, वजह जान हो जाएंगे हैरान

नाइजीरिया में 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरदस्ती प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा कराए जाते हैं। फिर इन बच्चों को ऐसे लोगों को बेचा जाता है, जिनके कोई बच्चे नहीं हैं।
2 min read
• •
Aug 20, 2018
omg
यहां 18 साल तक की लड़कियों को जबरदस्ती किया जाता है गर्भवती, वजह जान हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: दुनिया में कई अजीबोगरीब परंपराए हैं, कई अजब-गजब किस्से ऐसे हैं जो हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ ऐसी बातें है जिनपर यकीन भी करना मुश्किल हो जाता है। आज हम भी आपको ऐसे ही एक किस्से से रूबरू करवा रहें हैं। यह वो किस्सा है जो सिर्फ अजीब भी नहीं, बल्कि बेहद घिनौना भी है। हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की, जहां महिलाओं के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार हो रहा है।

13 से 18 साल की लड़कियों को जबरदस्ती किया जाता है प्रेग्नेंट


नाइजीरिया में 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरदस्ती प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा कराए जाते हैं। फिर इन बच्चों को ऐसे लोगों को बेचा जाता है, जिनके कोई बच्चे नहीं हैं। यहां लड़कियों के स्वास्थ्य और भावनाओं को ध्यान रखे बिना एक पॉल्ट्री फार्म की तरह बच्चे पैदा किए जाते हैं।

इंसान आैर जानवर के साथ किया जाता है एक जैसा व्यवहार


लड़कियों के इस शोषण को 'बेबी फार्मिंग' कहा जाता है। इंसान और जानवर के साथ एक ही तरह का व्यवहार किया जाता है। लड़कियों की इच्छा का कोई महत्व नहीं होता। उन्हें बंदूकों से डराकर प्रेग्नेंट करके बच्चे पैदा कराए जाते हैं।

गरीब या अनाथ लड़कियों के साथ जबरन होता है एेसा घिनौना काम


ये बेबी फार्म छिपकर अस्पतालों और अनाथालयों में चलाए जाते हैं। यहां जबरन रखी जाने वाली लड़कियां अनाथ या गरीब घरों से होती हैं। इनमें से कई मजबूरी के कारण गर्भधारण के लिए तैयार हो जाती है, तो कई को डराकर मनाया जाता है। इन लड़कियोंं के लिए नाइजीरिया का कानून भी मुसीबत बन जाता है। वे गर्भपात नहीं करा सकतीं, क्योंकि नाइजीरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है। यह अवैध बेबी फार्म इस कानून का फायदा उठाते हैं। बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप में अत्याधिक गरीबी होने की वजह से अन्य देशों की कुरीतियों की तरह ही नाईजीरिया में बेबी फार्मिंग जैसे बेहद ही घिनौने काम वाला कारोबार जोर पकड़ रहा है।

Published on:
20 Aug 2018 05:37 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते