अजब गजब

इस आॅफिसर की खूबसूरती पर फिदा हुईं लड़कियां, एयरपोर्ट पर ढूंढकर खिंचवा रही सेल्फी

हाल ही में नीली आंखों के कारण एक पाकिस्तानी चायवाला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। इसी कड़ी में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी सुर्खियों में है। सर्टिस सिस्को नाम की सुरक्षा एजेंसी ने ट्विटर पर 22 साल के ली मिनवेई की तस्वीर शेयर की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2016, 8:42 PM IST
Lee Minwei
Lee Minwei

हाल ही में नीली आंखों के कारण एक पाकिस्तानी चायवाला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। इसी कड़ी में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी सुर्खियों में है। सर्टिस सिस्को नाम की सुरक्षा एजेंसी ने ट्विटर पर 22 साल के ली मिनवेई की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे है।

मेनवेई की आकर्षक लुक्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं। ली मेनवेई के प्रति लोगों के आकर्षण का यह आलम है कि सिर्फ उनसे मिलने के लिए अलग अलग जगहों से टूरिस्ट्स सिंगापुर पहुंच रहे हैं और एयरपोर्ट स्टाफ से उनके बारे में पूछ रहे हैं कि वो कहां मिलेंगे।

सोशल मीडिया में ली मेनवेई को मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए सर्टिस सिस्को सुरक्षा एजंसी ने ली मेनवेई की एक और तस्वीर पूरी जानकारी के साथ चांगी एयरपोर्ट के फेसबुक पेज पर शेयर की है। ली मिनवेई सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी ऑफिसर के तौर पर काम करते हैं। इस चॉकलेटी बॉय की फोटो एयरपोर्ट पर वेट कर रही एक लड़की ने फेसबुक पर अपलोड की थी। तभी से सारी लड़कियां इसकी दीवानी हो गई है। इस फोटो के अपलोड होते ही सभी लड़कियां ली मिनवेई के बारे में बातें करने लगीं। कुछ ने तो इनके काम करने वाले टर्मिनल नंबर के बारे में भी पूछा।

जब ली मेनवेई से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर आने वाले टूरिस्ट्स अक्सर मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए रिक्वेट करते हैं। लेकिन, मुझे यह नहीं पता था कि मैं इतना फेमस हो जाउंगा। मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है। मेरे दोस्त और फैमिली के लोग मुझसे इस बारे में पूछ रहे हैं।

ली मेनवेई की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन वो गर्लफ्रेंड बनाना भी नहीं चाहते। वो कहते हैं कि मैं सिंगल हूं लेकिन रिलेशनशिप में नहीं पडऩा चाहता। मुझे मेरे करियर पर फोकस करना है। अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में जाना होगा तो किसी अच्छी लड़की के साथ अपने आप ही हो जाएगा, मेरे करने से कुछ नहीं होगा।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते