अजब गजब

छोटे बच्चों के हाथों में भूलकर भी न पहनाएं ऐसी चीज़ें, नहीं तो हो सकता है ऐसा हाल

बच्ची के माता-पिता उसके पास नहीं रहते थे. बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती थी.
less than 1 minute read
band

नई दिल्लीः आज के दौर में नौजवानो का फैशन किस कदर छोटे बच्चो पर बुरा प्रभाव डाल रहा है, इस खबर को पढ़ने के बाद आपको सब कुछ अच्छे से मालूम पड़ जाएगा. इसी कड़ी में चीन से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की यहां रहने वाली एक बच्ची ने अपने हाथों में बैंड पहन रखा था. धीरे-धीरे बच्ची के हाथों में वह बैंड टाइट होता चला गया. लेकिन इन सब के बावजूद भी लड़की ने हाथ से बैंड नहीं उतारा. बस फिर क्या होना था, धीरे-धीरे लड़की के हाथ की खाल उसके बैंड के ऊपर से ही होते हुए उग आई.

बच्ची का नाम ले-ले बताया जा रहा है. बच्ची के माता-पिता उसके पास नहीं रहते थे. बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. एक दिन बच्ची के ग्रैंड पेरेंट्स ने बच्ची के हाथ पर सूजन देखी और उसे अस्पताल लेकर गए. शुरुआत में तो डॉक्टरों को भी समझ नहीं आया कि आखिर बच्ची के हाथ में पहने बैंड के ऊपर खाल कैसे उग आई.

जब डॉक्टरों ने इस अजीबो-गरीब प्रवृत्ति के बारे में जानने की कोशिश की तो वही बात सामने आई, जिसका अंदाज़ा लगाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि छोटे बच्चो की खाल उम्र के साथ तेज़ी के साथ बढ़ती है. इसलिए छोटे बच्चों को कभी भी हाथ या पैर में किसी भी प्रकार के बैंड नहीं पहनाने चाहिए.

Published on:
29 Apr 2018 09:42 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते