
नई दिल्ली: काफी समय से सोशल मीडिया पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर को लेकर कुछ ऐसा ट्रेंड कर रहा है जिसे जानने के बाद शायद आप भी थोड़ी देर तक सोंचने को मजबूर हो जाएंगे कि ये बात हकीकत है या मज़ाक, दरअसल बात ये है कि पुतिन के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि वो पिछले 500 सालों से धरती पर मौजूद हैं और वो एक अमर इंसान है जिन्हें कोई भी नहीं मार सकता है। है ना ये चौंकाने वाली बात, लेकिन ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल चुकी है और इस बात को बहुत से लोगों ने मान भी लिया है।
यह बात इतनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि ट्विटर पर #ImmortalPutin ट्रेंड करने लगा है। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ये बात क्यों उठ रही है कि पुतिन पिछले 500 सालों से धरती पर मौजूद है और उन्हें अमर होने का वरदान मिला हुआ है।
दरअसल सोशल मीडिया पर बाकायदा कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन पोस्ट्स में कभी पुतिन की तुलना मोनालिसा की पेंटिंग से तो कभी रूस के सैनिकों से की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसी बात की पुष्टि करने के लिए अलग-अलग समय की तस्वीरें भी पोस्ट की की गई हैं। इसमें मौजूद व्यक्तियों की शक्ल-सूरत पुतिन के जैसी दिखाई गई है।
इतना ही नहीं 1920 और 1941 के कुछ रूसी सैनिकों से भी उनका चेहरा बिल्कुल मैच कर रहा है। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि वो एक रूसी सैनिक भी रह चुके हैं। अब ये तस्वीरें असली हैं या फोटोशॉप हैं इस बात की हकीकत कोई भी नहीं जानता है। ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को फोटोशॉप की कलाकारी मान रहे हैं और इन पर कमेंट्स करने से बच रहे हैं।